बुधवार, 22 फ़रवरी 2023
विकास यात्रा पर कांग्रेस जिलाध्यीक्ष का तंज: कहा भाजपा की विकास यात्रा नहीं निकास यात्रा है, जिसे जनता ने फजीहत यात्रा बना दिया
अनूपपुर। यह भाजपा की विकास यात्रा नही निकास यात्रा है, जिसे जनता ने फजीहत बना दिया है। भाजपा की तथाकथित विकास यात्रा को मध्यप्रदेश की जनता ने निकास यात्रा बना दिया है। प्रदेश के इतिहास में इससे ज्यादा असफल और धिक्कार पाने वाली यात्रा कोई ओर नही रही। कोई ऐसा जिला नही रहा, जहां भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा का जनता ने विरोध नहीं किया हो। 22 फरवरी को अनूपपुर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा की विकास यात्रा पर तंज कसते हुए कही।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया कि कहीं इस यात्रा को काले झंडे दिखाए गए, कही भाजपा कार्यकर्ताओं ने ही भ्रष्टाचार की शिकायत की, कहीं अश्लील डांस कर भीड़ जुटाने की कोशिश की गयी, जगह-जगह जनता शिकायत कर रही है। बिजली नही है, पानी नही है। प्रधानमंत्री आवास का पैसा नही आया है। फसल बीमा नही मिला है, किसानों की हालत खराब है। सीधी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जब लोगो ने अपनी समस्या सुनाई तो उन पर लाठीचार्ज किया गया। उज्जैन में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में दिल्ली से आई एक महिला पत्रकार के साथ अशोभनीय व्यवहार किया गया।
उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और पूरी भारतीय जनता पार्टी से 10 बिन्दुओं पर सवाल पूछे है। वहीं 7 बिन्दुओं में उनकी असफलता भी गिनाई है। सवालों में 18 साल की भाजपा सरकार, 215 महीने भाजपा, 195 महीने से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जनता को हिसाब नही दे पा रहे है? जबकि कमलनाथ खुले मंच से चुनौती दे रहे है कि शिवराज मंच पर खड़े हो जाईये, आप अपने 18 साल का हिसाब दीजिये, मैं अपने 15 महीने का हिसाब दूंगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह रोज प्रश्न पूछने की नौटंकी कर रहे है। सरकार को जवाब देना चाहिया पर विपक्ष से सवाल कर जनता के साथ मजाक किया जा रहा हैं।
उन्होने कहा कि 2018 में जनता का वोट 5 साल के लिये था, सरकार भाजपा ने गिराई, कांग्रेस के शेष वचन पूरे करने की जिम्मेदारी भाजपा की है। यदि कोई वचन छूट गया है, तो इन्होने 3 साल में भाजपा ने पूरा क्यो नही किया। गौशाला निर्माण क्यो बंद किया। 100 रूपयें में 100 यूनिट बिजली क्यो बंद, ऐसा व्यक्ति मुख्यमंत्री है, जो घोषणा मशीन, झूठ बोलने की मशीन, घोटालो की मशीन, भ्रष्टाचार की मशीन, जनता को गुमराह करने की मशीन है। प्रदेश को घोटालो का प्रदेश बना दिया गया है, जहां 150 से अधिक घोटाले जिसमें अजन्मे बच्चे के साथ आयुष्मान घोटाला, जन्मे बच्चे के साथ पोषण आहार घोटाला, भर्ती घोटाला, युवाओं के साथ व्यापम घोटाला, भगवान के साथ महाकाल लोक घोटाला, सिंहस्थ घोटाला, आमजन के साथ घोटाला, बिजली घोटाला, पेंशन घोटाला, महिला के साथ कन्यादान योजना टेंडर घोटाला, स्वास्थ्य घोटाला, वृक्षारोपण घोटाला, राशन घोटाला, नर्मदा परिक्रमा घोटाला, बलराम तालाब घोटाला, मजदूरों के साथ मनरेगा घोटाला, नलजल योजना घोटाला, स्मार्ट सिटी घोटाला है।
इसके साथ ही भाजपा की असफलताओं में शिक्षा, स्वास्थ्य, निवेश, उद्योग धंधे, रोजगार, महिला और बाल विकास के क्षेत्र में मध्यप्रदेश फिसड्डी तथा, महिला अपराध, बाल अपराध, आदिवासी अपराध में सबसे ऊपर है। किसान डिफाल्टर क्यो है, मध्यप्रदेश की सरकार इतने ज्यादे कर्ज क्यो ले रही है, प्रदेश में हर जगह हड़ताल और धरना प्रदर्शन क्यो हो रहा है। वहीं पत्रवर्ता में कांग्रेस पूर्व नपाध्यक्ष अनूपपुर प्रेम कुमार त्रिपाठी, एडवोकेट दीपक पांडेय, वासुदेव चटर्जी सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहें है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
दोहरे हत्याकांड का का खुलासा: एक प्रेमिका दो प्रेमी बना हत्या का कारण
नबालिक सहित दो गिरफ्तार, भेजे गये न्यायिक अभिरक्षा अनूपपुर। एक प्रेमिका दो प्रेमी के विवाद में एक प्रेमी युवक ने अपने नाबालिग साथी के साथ म...

-
अनूपपुर।पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत न्यू कटनी जंक्शन (एनकेजे) सी केबिन पर एनकेजे सी केबिन व एनकेजे होम सिग्नल तक डबल लाइन ...
-
अनूपपुर कोतवाली में घंटों कटता रहा बवाल. अनूपपुर। सोशल मीडिया में मैटर शेयर करने के बाद एक समुदाय विशेष के कुछ युवकों द्वारा आरोपी युव...
-
बातचीत का आडियों वायरल में महिला मित्र को गाड़ी देने की बात कहीं अनूपपुर। विधानसभा चुनाव के तीन दिन ही शेष है 17 नवंबर को मतदान होगा इस ...
-
अनूपपुर। डिंडौरी जिले से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शहडोल आ रही बस पलट गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे अनूपपुर जिले की सरई चौकी अंतर्गत बगदरा...
-
सोशल मीडिया में बायरल हुआ पत्र अनूपपुर। चुनाव में भाजपा को मिली हार के साथ जैतहरी जनपद की हार से परेशान अनूपपूर विधायक व खाद्य मंत्री बिसा...
-
अनूपपुर। जिले में गिरते तापमान से पड़ रही ठण्ड एवं शीत लहर के प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए बुधवार को कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने जिले के सभ...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें