https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 11 फ़रवरी 2023

जैतहरी नगर परिषद में भाजपा का कब्जा: अध्यक्ष उमंग गुप्ता और उपाध्यक्ष रविंद्र बने

उपाध्यक्ष का मतदान रहा विवादो में पीठासीन अधिकारी ने भाजपा के पक्ष में दिया फैसला
अनूपपुर। जिले की नगरीय निकाय जैतहरी में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में भाजपा के उमंग गुप्ता ने कांग्रेस के जयप्रकाश अग्रवाल को एक मत से पराजित करते हुए नप जैतहरी की अध्यक्ष की कुर्सी हासिल की। ज्ञात हो कि जैतहरी नगर परिषद की मतगणना 20 जनवरी को हुई थी। 23 जनवरी को परिणाम घोषित किया था। जैतहरी नगर परिषद में भाजपा सबसे बड़ा दल बनकर उभरा था। भाजपा को 7 सीटें और कांग्रेस को 6 सीटें व निर्दलियों को 2 वार्डों मिले थे। 15 वार्डों की नगर परिषद में सरकार बनाने के लिए 8 सीट चाहिए था। दोनों ही दल बहुमत से पीछे थे। नगर परिषद जैतहरी में भाजपा लगातार दूसरी बार परिषद कब्जा करने में कामयाब रही।
नगर परिषद जैतहरी के उपाध्यक्ष पद हेतु पीठासीन अधिकारी के समक्ष 2 नाम निर्देशन पत्र भाजपा से रविंद्र राठौर तथा कांग्रेस से राजकिशोर राठौर ने जमा करायें। इसके बाद मतदान की प्रक्रिया में दोनो ही उम्मीदवारों को 7-7 मत मिले एक मत का संसय बना रहा जिसमे 2 क्रास के निशान रहा जिससे काफी देर विवाद की स्थिति बनी रहीं। पीठासीन अधिकारी ने नियमों का हवाला देते हुए उसे वैद्य मानते हुए भाजपा के पक्ष में फैसला दिया। जिस पर कांग्रेस ने इस मत को रद्द करने की मांग की हैं। सूत्रों की माने तो वर्तमान अध्यक्ष रहीं भापा की नवरत्नीव शुक्लाा के पति से उमंग गुप्ता के पिता अनिल गुप्ता से अच्छे संबंध नहीं रहें। स्थाानिय निर्वाचन के अनुसार शनिवार को जिले की एक मात्र नगर परिषद जैतहरी में हुए चुनाव में कांग्रेस के वार्ड क्रमांक एक के पाषर्द जयप्रकाश अग्रवाल व भाजपा से वार्ड क्रमांक 12 के पाषर्द उमंग गुप्ताि ने अपने-अपने नाम निर्देशन पत्र पीठासीन अधिकारी एसडीएम विजय डेहरिया के समक्ष जमा कराया। जिसमे मतदान के बाद भाजपा को 8 मत एवं कांग्रेस को 7 मत मिले। जिसमे भाजपा के उमंग गुप्ता ने 1 मत से विजय हासिल की। ज्ञात हो कि उमंग गुप्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल गुप्ता के सुपुत्र हैं। अनिल गुप्ता स्वं म भी जैतहरी नगर पालिका से भाजपा के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष रहें हैं। जैतहरी नगर परिषद के उपाध्यक्ष के चुनाव परिणाम विवादो में आ गया है। भाजपा उम्मीदवार रविंद्र राठौर 8 मत प्राप्त कर विजयी घोषित किए गए हैं। जबकि कांग्रेस उम्मीदवार राज किशोर राठौर को 7 मत मिले। मतदान के दौरान 1 मतपत्र 2 क्रास के निशान बना होने से वैध या अवैध होना विवाद में था। जिसकी वजह से कांग्रेस उम्मीदवार ने उस मत को रद्द करने की मांग की, लेकिन पीठासीन अधिकारी विजय डेहरिया ने नियमों का हवाला देते हुए मत को वैध माना और रवीन्द्र रठौर को उपाध्यक्ष पद हेतु निर्वाचित घोषित कर दिया। कांग्रेस का कहना है कि निर्वाचन का परिणाम सिक्का उछाल कर किया जाना चाहिए था भाजपा ने सत्ता पक्ष का दुरूपयोग कर फैसला अपने पक्ष में कराया है। ज्ञात हो कि नाम निर्देशन पत्र रविंद्र राठौर (भाजपा) तथा राजकिशोर राठौर (कांग्रेस) के बीच मतदान में एक मत में विवाद की स्थिति होने से टाई हो गया था। जिसमे एक पार्षद ने एक ही प्रत्याशी को दो बार क्रॉस कर के मतदान किया था। ज्ञात हो कि भाजपा उमीदवार रविन्द्र राठौर वार्ड नंबर 3 से पार्षद और पूर्व परिषद में उपाध्यक्ष रहें। वही कांग्रेस उमीदवार राजकिशरो राठौर वार्ड नंबर 13 से पार्षद हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सोते समय जहरीला कीड़ा काटने से युवती की मौत,परिवार में पसरा मातम

  अनूपपुर । कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम बरबसपुर निवासी युवती को गुरुवार एवं शुक्रवार रात्रि सो रही थी सुबह जहरीले कीड़े ने हाथ की को...