https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 20 फ़रवरी 2023

पुलिस को देख दो पहिया वाहन छोड़ भागा, 17760 रूपये की अवैध शराब जप्त

अनूपपुर। थाना रामनगर में केरहा नाला के पास एक व्यक्ति बिना नम्बर की दो पहिया वाहन में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर घेराबन्दी करते हुए पकड़ा जिस पर वाहन चालक ने पुलिस को देखते ही वाहन व पिट्ठू बैंग को छोड़ मौके से भाग गया। तलाशी पर बैग में 17760 रूपये की अवैध शराब तथा दो पहिया वाहन को जप्त किया। थाना प्रभारी रामनगर निरीक्षक आरके बैस ने 20 फरवरी को बताया कि रविवार को मुखबिर की सूचना मिली कि केरहा नाला के पास एक व्यक्ति बिना नम्बर की दो पहिया वाहन में अवैध शराब बिक्री की हेतु बैहाटोला टोल प्लाजा तरफ से लेकर राजनगर तरफ आ रहा हैं। जिसे केरहा नाला के पास घेराबन्दी कर पकड़ा गया जिस पर वाहन चालक ने पुलिस को देख वाहन व बैंग को मौके पर छोडकर भाग गया। वाहन और बैंग की तलाशी पर डिक्की में कुल 100 पाव प्लेन मदिरा कुल 18 लीटर कीमती 6000 रूपये तथा बैंग में 12 बोतल अंग्रेजी शराब कुल 09 लीटर कीमती 11760 रूपये कुल कीमती शराब 17760 रूपये तथा बिना नम्बर की दो पहिया वाहन कीमती 50000/- को जप्त करते हुए दो पहिया वाहन चालक के विरूद्ध अपराध की धारा 34(ए) आबकारी एक्ट का कायम किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...