https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2023

सहायक आयुक्त का औचक निरिक्षण पिपरिया स्कूल बंद पर 9 शिक्षको को थमाया नोटिस

अनूपपुर। जनजातीय कार्य विभाग के प्रभारी सहायक आयुक्त एवं डिप्टी कलेक्टर विजय डेहरिया ने 8 फरवरी को जैतहरी विकासखण्ड अंतर्गत पुरानी बस्ती अनूपपुर एवं पिपरिया के माध्यमिक एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल का औचक निरिक्षण कर शैक्षणिक कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पिपरिया हायर सेकेण्डरी स्कूल बंद मिलने पर 9 शिक्षको को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस में जबाब मांगा हैं। इस दौरन साथ कई स्कूलों के शिक्षक नदारत मिले। सहायक आयुक्त ने बताया कि 8 फरवरी की शाम 4 बजे पुरानी बस्ती अनूपपुर एवं पिपरिया के माध्यमिक एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल का औचक निरिक्षण किया। किया। जहां पिपरिया के माध्यमिक एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल में 9 शिक्षक उपस्थित पंजी में हस्ताक्षर करने के बाद स्कू ल में नहीं मिलने पर नोटिस जारी किया गया हैं। जिसमे उमाशि रामखेलावन गाडा, माशि ऋषि कुमार मिश्रा, रेखा मरावी, नीतिलता बीझी, नीतू कुमारी, प्राशि मनोज कुमार सोनी, संजू तिवारी एवं पुनिता पयासी को शुक्रवार को शैक्षणिक व्यवस्था में लापरवाही बरतने का जिम्मेदार मानते हुए कारण बताओं नोटिस जारी कर 3 दिवस में जबाब प्रस्तुात करने के निर्देश दिए गये हैं। जबाब संतोष जनक न मिलने पर निलबंन की कार्यवाई की जायेगी। वहीं मौके पर मौजूद शिक्षकों से सहायक आयुक्त ने अध्यापन कार्य की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने भ्रमण में शिक्षकों की लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...