बुधवार, 1 फ़रवरी 2023
चलती गांडी से उतरते समय गिरने से दो हिस्सो में कटा युवक, मौत
अनूपपुर। छुलहा रेलवे स्टेशन मे मंगलवार- बुधवार की रात ट्रेन से अचानक उतरने के कारण 40 वर्षीय व्यक्ति की कई हिस्सों में कटने के कारण स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना रेलवे स्टेशन अनूपपुर स्टेशन मास्टर द्वारा जीआरपी पुलिस अनूपपुर दी गई। मृतक के परिजनों के समक्ष पुलिस ने पंचनामा बना शव का पोस्टिमार्टम उपरांत अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप पर जांच प्रारंभ कर दी।
जानकारी अनुसार रेलवे स्टेशन अनूपपुर स्टेशन मास्टर द्वारा जीआरपी चौकी अनूपपुर को इस आशय की सूचना दिया गया कि मंगलवार- बुधवार की रात मालगाड़ी के चालक ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति अनूपपुर-जैतहरी रेलखंड के मध्य छुलहा स्टेशन के पास मृत स्थिति में रेल लाइन के बीच व आसपास मृत स्थिति में पड़ा हुआ हैं। जीआरपी घटना स्थल पर पहुंचकर कार्यवाही प्रारंभ की। इस दौरान मृतक की पहचान अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना अंतर्गत वेंकटनगर निवासी सचिन उपाध्याय पुत्र शंकर उपाध्याय के रूप में हुई, मृतक भोपाल में एक शादी समारोह में सम्मिलित होने बाद भोपाल- बिलासपुर ट्रेन से वापस वेंकटनगर अपने घर जा रहा था, तभी अचानक छुलहा स्टेशन में गाड़ी चलने बाद अचानक उतरा जिससे वह ट्रेन के नीचे आ गया और कमर से नीचे दो हिस्सों में कटने से मौत हो गई।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा
अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...
-
अनूपपुर।पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत न्यू कटनी जंक्शन (एनकेजे) सी केबिन पर एनकेजे सी केबिन व एनकेजे होम सिग्नल तक डबल लाइन ...
-
अनूपपुर कोतवाली में घंटों कटता रहा बवाल. अनूपपुर। सोशल मीडिया में मैटर शेयर करने के बाद एक समुदाय विशेष के कुछ युवकों द्वारा आरोपी युव...
-
बातचीत का आडियों वायरल में महिला मित्र को गाड़ी देने की बात कहीं अनूपपुर। विधानसभा चुनाव के तीन दिन ही शेष है 17 नवंबर को मतदान होगा इस ...
-
सोशल मीडिया में बायरल हुआ पत्र अनूपपुर। चुनाव में भाजपा को मिली हार के साथ जैतहरी जनपद की हार से परेशान अनूपपूर विधायक व खाद्य मंत्री बिसा...
-
मुख्यमंत्री ने जताया शोक अनूपपुर, 13 मार्च (हि.स.)। नर्मदा दशर्न के लिए अनूपपुर से अमरकंटक जा रही कार राजेन्द्रग्राम के पास करौंदी तिराहे प...
-
अनूपपुर। डिंडौरी जिले से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शहडोल आ रही बस पलट गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे अनूपपुर जिले की सरई चौकी अंतर्गत बगदरा...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें