https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 19 फ़रवरी 2023

बाइक की भिड़ंत में 2 युवकों की मौके पर मौत, तीन घायल

अनूपपुर। जिले अमरकंटक थाना अंतगर्त से राजेंद्रग्राम-अनूपपुर मुख्य मार्ग में दो बाइक आपस में टकरा गई। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई। 3 गम्भीर रूप से घायल हैं। जिनका इलाज जारी है। जानकारी अनुसार रविवार की रात अमरकंटक से 4 किलोमीटर दूर राजेंद्रग्राम-अनूपपुर मुख्य मार्ग पर दो बाइक आपस में टकरा गई। दुर्घटना में दोनों बाइक के चालकों की मौत हो गई है। एक दो पहिया वाहन पर दो युवक तथा दूसरे में एक महिला समेत दो युवक सवार थे। 23 वर्षीय लालू पिता रामू बंजारा निवासी ग्राम लालपुर थाना राजेंद्रग्राम की घटनास्थल पर मौत हो गई। उसके साथ 23 वर्षीय प्रमोद निवासी लालपुर सवार था। वह गंभीर रूप से घायल हुआ है। दूसरे दो पहिया वाहन पर सवार तीन लोग ग्राम फररीसेमर थाना राजेंद्रग्राम से अमरकंटक की तरफ जा रहे थे। जलेश्वर शिवधाम के पहले सनराइज प्वाइंट के नजदीक दोनों गाड़ियों की टक्कर हो गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमरकंटक में भर्ती कराया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...