शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2023
आवंटित राशि का सदुपयोग न होने पर बीईओ, प्राचार्य को कलेक्टर ने लगाई फटकार
पुष्पराजगढ़ के कोहका पूर्व में संचालित सीएम राईज स्कूल का किया औचक निरीक्षण
अनूपपुर। जिले के विकासखण्ड पुष्पराजगढ़ के ग्राम कोहका पूर्व में शा. मॉडल उ.मा.विद्यालय में संचालित सीएम राईज स्कूल का कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने 10 फरवरी को आकस्मिक निरीक्षण कर जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम पुष्पराजगढ़ विवेक के.व्ही., तहसीलदार टी.आर. नाग, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य सहित सर्व संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
कलेक्टर ने सीएम राईज स्कूल में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से चर्चा कर अध्ययन-अध्यापन की जानकारी ली। विद्यालय भवन सहित भण्डार कक्ष, शौचालय, बायो लैब, स्मार्ट कक्ष सहित अध्यापन कक्षों का बरीकी से अवलोकन करते हुए स्कूल संचालन के लिए आवंटित राशि का सदुपयोग न होने पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी तथा प्राचार्य को फटकार लगाते हुए व्यवस्था के सुधार की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि भवन के पुताई तथा अन्य कार्य संतोषजनक नही होने पर संबंधित एजेन्सी के माध्यम से आवश्य्क सुधार कार्य कराने की बात कहीं। कलेक्टर ने ब्यूटी क्लास तथा कक्षा 12 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित कर लक्ष्य को प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी।
पुष्पराजगढ़ के कन्या महाविद्यालय छात्रावास के निर्माणाधीन भवन का अवलोकन
पुष्पराजगढ़ विकासखण्ड के ग्राम कोहका पूर्व में निर्माणाधीन शासकीय कन्या महाविद्यालय छात्रावास लागत 220.80 लाख के निर्माण कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान गुणवत्ता के संबंध में दिशानिर्देश दिए। उन्होंने संविदाकार को निर्माण कार्य में फिनिसिंग रखने तथा मटेरियल की गुणवत्ता उत्कृष्ट दर्जे के रखने के निर्देश दिए।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा
अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...
-
अनूपपुर।पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत न्यू कटनी जंक्शन (एनकेजे) सी केबिन पर एनकेजे सी केबिन व एनकेजे होम सिग्नल तक डबल लाइन ...
-
अनूपपुर कोतवाली में घंटों कटता रहा बवाल. अनूपपुर। सोशल मीडिया में मैटर शेयर करने के बाद एक समुदाय विशेष के कुछ युवकों द्वारा आरोपी युव...
-
बातचीत का आडियों वायरल में महिला मित्र को गाड़ी देने की बात कहीं अनूपपुर। विधानसभा चुनाव के तीन दिन ही शेष है 17 नवंबर को मतदान होगा इस ...
-
सोशल मीडिया में बायरल हुआ पत्र अनूपपुर। चुनाव में भाजपा को मिली हार के साथ जैतहरी जनपद की हार से परेशान अनूपपूर विधायक व खाद्य मंत्री बिसा...
-
मुख्यमंत्री ने जताया शोक अनूपपुर, 13 मार्च (हि.स.)। नर्मदा दशर्न के लिए अनूपपुर से अमरकंटक जा रही कार राजेन्द्रग्राम के पास करौंदी तिराहे प...
-
अनूपपुर। डिंडौरी जिले से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शहडोल आ रही बस पलट गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे अनूपपुर जिले की सरई चौकी अंतर्गत बगदरा...


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें