https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 6 फ़रवरी 2023

विकास यात्रा का एनएसयूआई ने शव यात्रा निकाल किया अंतिम संस्कार

अनूपपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने मध्य प्रदेश सहित अनूपपुर जिले में निकल रहीं विकाश यात्रा को विनाश यात्रा बताते हुए विरोध में सोमवार को शव यात्रा निकाल कर अंतिम संस्कार किया। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन अनूपपुर इकाई के जिलाध्यलक्ष संजय सोनी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे के निर्देश पर प्रदेश सहित अनूपपुर जिले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा की विकास यात्रा नहीं अपितु विनाश यात्रा हैं जिसकी शव यात्रा निकाल कर दहन किया। एनएसयूआई जिलाध्यसक्ष ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा द्वारा निकाली जा रही विकास यात्रा, विकास यात्रा नहीं बल्कि विनाश यात्रा हैं। आज मध्य प्रदेश में शिक्षा माफिया चरम सीमा पर है रेत माफिया चरम सीमा पर हैं भ्रष्टाचार और बेरोजगारी में नंबर हैं। महाविद्यालय और विद्यालयों में शिक्षकों की कमी हैं, छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति नहीं मिल रहीं, सभी विभाग के कर्मचारी आंदोलनरत हैं ऐसे में शिवराज सिंह चौहान किस हक से विकास यात्रा निकाल रहे हैं, इन्हे विकास नहीं बल्कि विनाश यात्रा निकालनी चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...