सोमवार, 13 फ़रवरी 2023
रामदास पुरी को जिलाध्यक्ष बना कर भाजपा ने खेला जनजातीय कार्ड
तीन साल बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जगी उम्मीदें
अनूपपुर। अन्तत: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व की निद्रा टूटी और उन्होंने ब्रजेश गौतम को पद से हटाते हुए जनजातीय समाज के कद्दावर नेता रामदास पुरी को अनूपपुर जिले का नया जिलाध्यक्ष बना कर भाजपा ने खेला जनजातीय कार्ड खेला हैं। पुरी इसके पहले 2012 से 2017 तक निर्विवाद जिलाध्यक्ष रहें हैं। वहीं निवर्तमान जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम को प्रदेश अध्येक्ष ने प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य। बनाया हैं। ज्ञात हो कि रामदास पुरी विधायक की टिकट के लिए कई सालों से नंगे पैर ही चल रहें हैं, और जब तक पार्टी ने टिकट नहीं देगी, तब तक चप्पल या जूता नहीं पहनेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के अनूपपुर जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम का कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी जिलाध्यक्ष नहीं बदला गया था। जिसके बाद कई कयास लगाए जा रहे थे, अन्तत: 13 जनवरी को कयासों को विराम देते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने अनूपपुर जिले के लिए जिलाध्यक्ष के रूप में रामदास पुरी के नाम की घोषणा कर दी। नये जिलाध्यक्ष पुरी के सामने 2023 विधानसभा चुनाव में कोतमा, अनूपपुर ,पुष्पराजगढ की सीटें जीतना और उसके लिये कार्यकर्ताओं में फिर से उत्साह भरना बड़ी चुनौती होगी। इसके लिये जितनी जल्दी वे अपनी नयी कार्यकारिणी का गठन कर लेगें,कार्य करने में उतनी ही आसानी होगी। जिस तरह बृजेश गौतम की अध्यक्षता वाली भाजपा का समूल नाश हो चुका है। पार्टी के समर्पित निष्ठावान कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। उन्हे जमकर अपमानित और उपेक्षित किया गया। इनकी कार्यकारिणी जिस तरह से निष्क्रिय है वह भाजपा के लिये खतरे की घंटी है।
रामदास पुरी पर मंत्री बिसाहूलाल सिंह की छाया होने का भी आरोप है। इससे वे कैसे मुक्त हो कर स्वतंत्र अध्यक्षी करेगें, यह उनके लिये बड़ा चैलेंज होगा। सत्ता और संगठन में बेहतर समन्वय पार्टी और जनता का कार्य आसान करता है। पिछला कार्यकाल सत्ता के चरणों में संगठन की गुलामी जैसा रहा है। जिसने पार्टी कार्यकर्ताओं को निरंतर उपेक्षित और अपमानित करने का कार्य किया है। रामदास पुरी की मंत्री से नजदीकी जग जाहिर है। इन सब गिरावटों से कैसे उबरेंगे,यह देखना होगा। वहीं पुरी के जिलाध्यक्ष बनने से वह खेमा दुखी है जो ब्रजेश गौतम का कार्यकाल जून तक बढने की मंशा पाल रखे थे। बदलाव कितना सकारात्मक होगा यह पुरी के कार्य व्यवहार और उनकी इच्छा शक्ति पर निर्भर करेगा।
नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी वर्ष 1989 से भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता के रूप में कार्य करना प्रारंभ किया और अनूपपुर जिले के ग्रामीण अंचल ग्राम पंचायत दैखल से राजनीतिक यात्रा प्रारंभ करते हुए वह भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न पदों पर रहते हुए संगठन में निरंतर सक्रिय भूमिका अदा करते हुए जिलाध्यक्ष और विंध्य विकास प्राधिकरण के सदस्य, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भी रहे हैं। जिले में उनकी छवि विनम्र,सरल, ईमानदार, कर्मठ नेता की है। जो वर्तमान परिवेश में यह उनकी ताकत और कमजोरी दोनों साबित हो सकती है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
पत्रकार समाज का आईना है उन पर बड़ी जिम्मेदारी- पुलिस अधीक्षक
आम जनता तक बात पहुंचाने का सशक्त माध्यम है मीडिया- अपर कलेक्टर राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद द्वारा आयोजित किया गया एकदिवसीय पत्रकार प्रश...

-
अनूपपुर।पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत न्यू कटनी जंक्शन (एनकेजे) सी केबिन पर एनकेजे सी केबिन व एनकेजे होम सिग्नल तक डबल लाइन ...
-
अनूपपुर कोतवाली में घंटों कटता रहा बवाल. अनूपपुर। सोशल मीडिया में मैटर शेयर करने के बाद एक समुदाय विशेष के कुछ युवकों द्वारा आरोपी युव...
-
बातचीत का आडियों वायरल में महिला मित्र को गाड़ी देने की बात कहीं अनूपपुर। विधानसभा चुनाव के तीन दिन ही शेष है 17 नवंबर को मतदान होगा इस ...
-
अनूपपुर। डिंडौरी जिले से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शहडोल आ रही बस पलट गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे अनूपपुर जिले की सरई चौकी अंतर्गत बगदरा...
-
सोशल मीडिया में बायरल हुआ पत्र अनूपपुर। चुनाव में भाजपा को मिली हार के साथ जैतहरी जनपद की हार से परेशान अनूपपूर विधायक व खाद्य मंत्री बिसा...
-
अनूपपुर। जिले में गिरते तापमान से पड़ रही ठण्ड एवं शीत लहर के प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए बुधवार को कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने जिले के सभ...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें