गुरुवार, 2 फ़रवरी 2023
ग्रीष्म ऋतु के आगमन पर अमरकंटक में जमी ओस की बूंदे, मौसम सर्द
अनूपपुर। जिले के अमरकंटक जो ऊंची पहाड़ी क्षेत्र में बसा हुआ हैं, जहां नर्मदा नदी का उद्गम स्थल हैं यहां हर वर्ष दिसंबर माह में तापमान न्यूनतम स्तर पर पहुंच जाता है और कई बार यहां की जमीन पर बर्फ रुपी सफेद ओस जम जाती है। इस वर्ष दिसंबर और जनवरी माह जो ठंड के लिए मुख्य समय होता है अमरकंटक में तापमान एक अथवा 0 डिग्री पर नहीं पहुंचा। किंतु 3 फरवरी शुक्रवार को शीतलहर न चलने के कारण तापमान एक डिग्री पर आ गया और अमरकंटक में नर्मदा तटीय क्षेत्र व अन्य स्थानों पर सफेद बर्फ रुपए ओस की बूंद सुबह घंटों जमी रही। जमी ओस की बूंदे मानो प्रकृति ने सफेद चादर धरती पर बिछा दी हो।
शीत ऋतु लगभग विदा ले चुका है लेकिन हिमालय में हो रही बर्फबारी मौसम में उतार-चढ़ाव किया हुआ है जिसके चलते ठंड जिले के वातावरण में समाई हुई है। पवित्र नगरी अमरकंटक के माई की बगिया, रामघाट, कपिलधारा मार्ग और अमरकंटक के आसपास लगे गांव में घास और पैरा में खर्रा जमा हुआ नजर आया।अमरकंटक में ठंड अच्छी थी लेकिन शीतलहर चलने के कारण तापमान में गिरावट नहीं आ सकी थी जिसके कारण यहां लोग इस बार घास पर सफेद बर्फ जैसा नजारा देखने से वंचित थे लेकिन शुक्रवार की सुबह यह मनोहरी नजारा दूर-दूर से आए पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को देखने को मिल ही गया। गुरुवार को भी अमरकंटक सहित जिले के चारों तहसील क्षेत्र में कड़ाके की ठंड थी। शुक्रवार की सुबह भी लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा। पुष्पराजगढ़ तहसील क्षेत्र में कड़ाके की ठंड जरूर पड़ी जिससे अरहर की फसल को नुकसान हुआ हैं। माघ माह चल रहा है ठंड के फिर से पलट कर आने की संभावना कम थी लेकिन पर्यावरण में बदलाव के चलते लोगों को फरवरी माह में भी ठंड का सुहावना मौसम मिल रहा है और लोग भी चाहते हैं कि और अधिक दिनों तक ऐसे ही ठंड बरकरार रहे। संभावना जताई गई है कि यदि शुक्रवार और शनिवार की रात हवाएं ना चली तो एक बार फिर यहां तापमान नीचे जाएगा और बर्फ रूपी नजारा अमरकंटक की धरा पर नजर आएगा।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा
अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...
-
अनूपपुर।पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत न्यू कटनी जंक्शन (एनकेजे) सी केबिन पर एनकेजे सी केबिन व एनकेजे होम सिग्नल तक डबल लाइन ...
-
अनूपपुर कोतवाली में घंटों कटता रहा बवाल. अनूपपुर। सोशल मीडिया में मैटर शेयर करने के बाद एक समुदाय विशेष के कुछ युवकों द्वारा आरोपी युव...
-
बातचीत का आडियों वायरल में महिला मित्र को गाड़ी देने की बात कहीं अनूपपुर। विधानसभा चुनाव के तीन दिन ही शेष है 17 नवंबर को मतदान होगा इस ...
-
सोशल मीडिया में बायरल हुआ पत्र अनूपपुर। चुनाव में भाजपा को मिली हार के साथ जैतहरी जनपद की हार से परेशान अनूपपूर विधायक व खाद्य मंत्री बिसा...
-
मुख्यमंत्री ने जताया शोक अनूपपुर, 13 मार्च (हि.स.)। नर्मदा दशर्न के लिए अनूपपुर से अमरकंटक जा रही कार राजेन्द्रग्राम के पास करौंदी तिराहे प...
-
अनूपपुर। डिंडौरी जिले से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शहडोल आ रही बस पलट गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे अनूपपुर जिले की सरई चौकी अंतर्गत बगदरा...



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें