मंगलवार, 7 फ़रवरी 2023
नाबालिग से छेड-छाड पर आरोपी को 03 वर्ष का सश्रम कारावास
अनूपपुर। अपर सत्र न्यायाधीश राजेन्द्र ग्राम अविनाश शर्मा की न्यायालय ने थाना करनपठार के विशेष प्रकरण में अपराध की धारा 354, 354(ए), 294, 506 भाग-2 भादवि एवं 7, 8 पॉक्सो एक्ट के आरोपी 48 वर्षीय रामकरण सिंह उर्फ कलरू पुत्र रहन्दु सिंह गोंड निवासी ग्राम कोहका को 03 वर्ष का सश्रम कारावास तथा 5000/- रू. अर्थदण्ड की सजा सुनाई हैं। पैरवी सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी नारेन्द्रादास महरा ने की।
सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी ने बुधवार को बताया कि थाना करनपठार में पीडिता ने अपने पिता के साथ 23 मार्च 2018 को लिखित सूचना दी कि वह को अपने पडोसी व दीदी के साथ गांव के तालाब में नहाने गई थी, उसी समय रामकरण उर्फ कलरू उसके पास आया और उसकी इज्जित लेने की नियत से उसका हाथ पकडने लगा और जब उसकी दीदी ने विरोध किया तो उसका हाथ छोड,मां-बहन की गालियां देने लगा और उसके सभी कपडे कीचड में फेंक दिया और बोला कि किसी को बताया तो उसे व उसके परिवार को जान से मार देगा। शिकायत के आधार पर आरोपित के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीबद्ध कर आरोपित को अभिरक्षा में लेते हुए सम्पूर्ण अनुसंधान पश्चात अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया गया जहां आरोपित पर आरोप सिद्ध पाये जाने पर सजा सुनाई गई।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा
अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...
-
अनूपपुर।पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत न्यू कटनी जंक्शन (एनकेजे) सी केबिन पर एनकेजे सी केबिन व एनकेजे होम सिग्नल तक डबल लाइन ...
-
अनूपपुर कोतवाली में घंटों कटता रहा बवाल. अनूपपुर। सोशल मीडिया में मैटर शेयर करने के बाद एक समुदाय विशेष के कुछ युवकों द्वारा आरोपी युव...
-
बातचीत का आडियों वायरल में महिला मित्र को गाड़ी देने की बात कहीं अनूपपुर। विधानसभा चुनाव के तीन दिन ही शेष है 17 नवंबर को मतदान होगा इस ...
-
सोशल मीडिया में बायरल हुआ पत्र अनूपपुर। चुनाव में भाजपा को मिली हार के साथ जैतहरी जनपद की हार से परेशान अनूपपूर विधायक व खाद्य मंत्री बिसा...
-
मुख्यमंत्री ने जताया शोक अनूपपुर, 13 मार्च (हि.स.)। नर्मदा दशर्न के लिए अनूपपुर से अमरकंटक जा रही कार राजेन्द्रग्राम के पास करौंदी तिराहे प...
-
अनूपपुर। डिंडौरी जिले से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शहडोल आ रही बस पलट गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे अनूपपुर जिले की सरई चौकी अंतर्गत बगदरा...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें