https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 9 फ़रवरी 2023

मेडिकल लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन की अनिश्चित कॉलीन हड़ताल स्थगित

अनूपपुर। मेडिकल लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन (हेल्थ सर्विसेस) ने अपनी 13 सूत्री मांगो के लिये जिला चिकित्सालय अनूपपुर के सामने की जा रही अनिश्चितकॉलीन हड़ताल को गुरूवार को स्थगित कर दिया है। संघ के जिलाध्यक्ष ने बताया कि 13 सूत्री मांगो के निराकरण को लेकर अनिश्चितकॉलीन धरने पर बैठे हुये थे। जहां लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के आयुक्त की अध्यक्षता में समस्त मेडिकल लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन (हेल्थ सर्विसेस) म.प्र. के प्रतिनिधि मंडल की बैठक संपन्न हुई है। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों द्वारा 13 सूत्रीय मांगो पर बिन्दुवार विस्तृत चर्चा एवं सकारात्मक रूप पक्ष रखा गया। आयुक्त ने 13 सूत्रीय मांगो में से कुछ मांगो पर प्रस्ताव शासन को भेजने तथा कुछ के लिये कमेटी निर्मित कर प्रस्ताव शासन को भेजने का आश्वासन दिया गया। जिसके बाद संगठन के पदाधिकारियों द्वारा गुरूवार से हड़ताल स्थगित कर दी गई। इसके साथ प्रतिनिधि मंडल द्वारा हड़ताल अवधि का अवकाश स्वीकृत करने, वेतन भुगतान करने का भी प्रस्ताव प्रशासनिक विभाग को भेजे जाने का आश्वासन दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...