अनूपपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकटंक के विभिन्न
पाठ्यक्रमो के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा का प्रथम चरण शनिवार को संपन्न हो गया।
देशभर के 31 स्थानों पर 37 परीक्षा केन्द्रो पर प्रवेश परीक्षा के पहले दिन लगभग ७ हजार
परीक्षार्थियों ने तीन पालियो में केन्द्रीय विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए भाग
लिया। दूसरे चरण में रविवार को लगभग 2 हजार 500 परीक्षार्थियों की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा केन्द्रो में
आईजीएनटीयू के मुख्य परिसर में सबसे अधिक 2 हजार 700 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इसके लिए सुबह से ही परीक्षार्थियों का
केन्द्रो पर तांता लगना शुरू हो गया था। अनूपपुर व शहडोल परीक्षा केन्द्रो में
लगभग 3 हजार 500 परीक्षार्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी। वहीं जबलपुर में 550 और डिंडौरी में 400, भुवनेश्वर स्थित केन्द्र पर 200 और इंफाल में 400 से अधिक परीक्षार्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी। प्रथम चरण की यह प्रवेश
परीक्षा मुख्य रूप से स्नातक और फार्मेसी डिप्लोमा के कोर्सेज में प्रवेश पाने
वाले छात्रों के लिए आयोजित की गई थी। प्रवेश परीक्षा में ओएमआर शीट पर सौ
बहु-विकल्पीय प्रश्नों के उत्तर रहे। प्रवेश परीक्षा के दूसरे चरण में रविवार को
परा-स्नातक छात्रों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. बसवराज पी. डोनूर ने सभी छात्रों से अनुरोध किया है
कि वे प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा केन्द्र पर आधा घंटा पूर्व उपस्थित हो।
परीक्षार्थी अपने साथ सिर्फ काला या नीला बाल प्वाइंट पैन, प्रवेश पत्र और आईडी प्रूफ रखे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा
अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...
-
अनूपपुर।पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत न्यू कटनी जंक्शन (एनकेजे) सी केबिन पर एनकेजे सी केबिन व एनकेजे होम सिग्नल तक डबल लाइन ...
-
अनूपपुर कोतवाली में घंटों कटता रहा बवाल. अनूपपुर। सोशल मीडिया में मैटर शेयर करने के बाद एक समुदाय विशेष के कुछ युवकों द्वारा आरोपी युव...
-
बातचीत का आडियों वायरल में महिला मित्र को गाड़ी देने की बात कहीं अनूपपुर। विधानसभा चुनाव के तीन दिन ही शेष है 17 नवंबर को मतदान होगा इस ...
-
सोशल मीडिया में बायरल हुआ पत्र अनूपपुर। चुनाव में भाजपा को मिली हार के साथ जैतहरी जनपद की हार से परेशान अनूपपूर विधायक व खाद्य मंत्री बिसा...
-
मुख्यमंत्री ने जताया शोक अनूपपुर, 13 मार्च (हि.स.)। नर्मदा दशर्न के लिए अनूपपुर से अमरकंटक जा रही कार राजेन्द्रग्राम के पास करौंदी तिराहे प...
-
अनूपपुर। डिंडौरी जिले से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शहडोल आ रही बस पलट गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे अनूपपुर जिले की सरई चौकी अंतर्गत बगदरा...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें