भालूमाडा। जमुना-कोतमा क्षेत्र के गोविंदा टाउनशिप में पिछले माह से जलसंकट
गहराया हुआ है। जल आपूर्ति बाधित है। पिछले माह से मात्र 4 घंटे ही पानी फिल्टर
प्लांट से दिया जा रहा था। अब तो यह स्थिति हो गई कि पिछले तीन-चार दिनों से सिर्फ
डेढ़ घंटे ही जलापूर्ति कराई जा रही है। जिसके कारण कंपनी आवास परिसर में लोगों को
पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। बताया जाता है कि जमुना-कोतमा क्षेत्र को
आवश्यक जल केवई नदी से प्राप्त होता आ रहा है। जहां केवई नदी में एक जल संधारण के
लिए छोटा डैम का निर्माण कोतमा नपा क्षेत्र को पर्याप्त पानी सुविधा प्रदाय के
उद्देश्य से वर्तमान में निर्माणाधीन है। जिसमें डैम की जैसे-जैसे ऊंचाई बढ़ती गई, केवई नदी का पानी बहाव थमता गया। जहां डैम बनाया जा रहा है वहां से लगभग 500
मीटर कि दूरी पर आगे कि ओर एसईसीएल ने अपना मोटर पंप जमुना और गोविंदा में
जल-आपूर्ति के लिए लगाया हुआ है। अब परिस्थितियां ऐसी बन गई है कि गर्मी के दिनों
डैम सेपानी रोके जाने से नाम मात्र का भी पानी नदी से बहकर नहीं आ रहा है। जबकि
इससे पूर्व स्थानीय श्रमिक संगठनों ने क्षेत्र के प्रबंधन से लिखित और मौखिक रूप
में जल संकट से निपटने की तैयारी के लिए ध्यानाकर्षण कराया था। बावजूद कॉलरी
प्रशासन द्वारा अनसुना कर दिया गया। लोगों का कहना है कि पसान नपा के द्वारा समस्त
जमुना और भालूमाड़ा में जल आपूर्ति कि समुचित व्यवस्था है, लेकिन गोविंदा कॉलोनी में कोतमा नगर पालिका द्वारा ऐसा कोई प्रबंध नहीं किया
गया है। जबकि डैम निर्माण के पूर्व ही ऐसी व्यवस्था का प्रबंध नगरपालिका द्वारा कर
देना चाहिए था। शनिवार, 12 मई 2018
जमुना-कोतमा क्षेत्र के गोविंदा टाउनशिप में गहराया जलसंकट, पानी की नहीं वैकल्पिक व्यवस्था

देना चाहिए था।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत
अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...
-
अनूपपुर।पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत न्यू कटनी जंक्शन (एनकेजे) सी केबिन पर एनकेजे सी केबिन व एनकेजे होम सिग्नल तक डबल लाइन ...
-
अनूपपुर कोतवाली में घंटों कटता रहा बवाल. अनूपपुर। सोशल मीडिया में मैटर शेयर करने के बाद एक समुदाय विशेष के कुछ युवकों द्वारा आरोपी युव...
-
बातचीत का आडियों वायरल में महिला मित्र को गाड़ी देने की बात कहीं अनूपपुर। विधानसभा चुनाव के तीन दिन ही शेष है 17 नवंबर को मतदान होगा इस ...
-
सोशल मीडिया में बायरल हुआ पत्र अनूपपुर। चुनाव में भाजपा को मिली हार के साथ जैतहरी जनपद की हार से परेशान अनूपपूर विधायक व खाद्य मंत्री बिसा...
-
मुख्यमंत्री ने जताया शोक अनूपपुर, 13 मार्च (हि.स.)। नर्मदा दशर्न के लिए अनूपपुर से अमरकंटक जा रही कार राजेन्द्रग्राम के पास करौंदी तिराहे प...
-
अनूपपुर। डिंडौरी जिले से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शहडोल आ रही बस पलट गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे अनूपपुर जिले की सरई चौकी अंतर्गत बगदरा...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें