https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 2 जून 2018

जिले के प्रत्येक घर में शौचालय का उपयोग जरूरी- जिपं. सीईओ

अनूपपुर। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत आगामी माहों में सम्पूर्ण अनूपपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र को खुले में शौच की प्रथा से पूरी तहत मुक्त करने की दिशा में क्रियान्वयन प्रारंभ किया गया है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने जन समुदाय से अभियान के सफल क्रियान्वयन में सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि खुले में शौच से मुक्ति के प्रयास व्यक्ति विशेष का न होकर बल्कि जन समुदाय का अभिमान है। उन्होंने बताया कि जब ग्राम समुदाय के लोग अपनी जिम्मेदारी निभातें है तब समुदाय खुले में शौच से मुक्ति का लक्ष्य प्राप्त करता है। समुदाय का एक व्यक्ति भी इसका उल्लंघन करता है तो खुले में शौच के अनुसार पूरे समुदाय को उठाना पडता है। जिले के सभी शौचालय विहीन परिवारों से शौचालय का निर्माण करने व उसका उपयोग सुनिश्चित करने की अपील की है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...