https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 4 मई 2018

121 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न

 जिले भर के ब्राम्हणो ने निकाली शोभा यात्रा
अनूपपुर ब्राम्हण समाज की एकजुटता करने का परिचायक जिला मुख्यालय में देखने को मिला। जहां 4 मई को विवेकानंद स्मार्ट सिटी मे 121 बटुकों का नि: शुल्क सामूहिक उपनयन संस्कार किया गया। आयोजन मे जिले सहित अन्य स्थानो के विप्रजनों ने हजारो की संख्या में कार्यक्रम स्थल पहुंच कार्यक्रम को सफल बनाने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। जहां आचार्य पूजन कार्यक्रम सुबह 8 बजे प्रारंभ हुआ। सामुहिक उपनयन संस्कार जिले में लगातार तिसरी बार आयोजित की गई। जिसमें सबसे पहले जिले में आर्यावर्त समाज द्वारा वर्ष 2012 में एक बटुको का उपनयन संस्कार से शुरूआत की गई थी, जिसके बाद दुर्गा मढिया मंदिर में 31 बटुको, बिजुरी नगर में 51 बटुको का आयोजन किया जा चुका है।
121 बटुकों का हुआ उपनयन संस्कार
जिले भर से आए 121 बटुकों का नि:शुल्क सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक चलता रहा। जहां उपनयन संस्कार मे बटुक के माता-पिता सहित परिजनों के साथ विप्रजनो ने आचार्यो के मार्गदर्शन मे विधि विधान से जनेऊ धारण कराया। जिसके बाद बटुकों को विप्रजनों के साथ भोजन कराया गया। उपनयन संस्कार के बाद जिले के प्रतिभाशाली ब्राम्हण छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया।
धुमधाम से निकाली गई शोभायात्रा

शाम 6 बजे से बटुकों को मंदिर दर्शन हेतु कार्यक्रम स्थल से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जहां हजारों विप्रजनों की उपस्थिति मे अमरकंटक तिराहा, शंकर मंदिर चौक, राम जानकी मंदिर, माई की मढिया, शीतलामाता मंदिर, सामतपुर शिव मारूति मंदिर होकर नगर के मुख्य मार्गो से होकर यात्रा कार्यक्रम स्थल पहुंची। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने जिले के सभी विप्रजनो ने परोक्ष व अपरोक्ष रूप से कार्य में सहयोग देने वाले सभी लोगो का आभार जताया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सेट्रल बैंक के प्रबंधक और लेखापाल पर पांच वर्ष आठ माह बाद धोखाधड़ी मामला पर दर्ज

अनूपपुर ।   मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थापित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय लालपुर, अमरकंटक के परिषर में संचालित सेंट्रल...