https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 18 मई 2021

मां नर्मदा सरोवरों से गाद निकालनें को लेकर नर्मदा भक्त मंडल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

कार्य की देखरेख हेतु विशेष टीम का गठन की मांग

अनूपपुर। पवित्र नगरी अमरकण्टक में मां नर्मदा में चल रहे जल संरक्षण के लिए सरोवरों से गाद निकालनें के कार्य को लेकर नर्मदा भक्त मंडल ने आपत्ति जताते हुए मंगलवार को प्रदेश मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर कार्य हेतु विशेष टीम का गठन की मांग की हैं।

नर्मदा भक्तों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम लिखे पत्र में कहा हैं कि नर्मदा में चल रहें गहरीकरण का कार्य जिसमे अत्यधिक विसंगतिया है। इसके निगरानी के लिए विशेष टीम का गठन कर माँ नर्मदा भक्तों व सहयोगी जनों को शामिल किया जाए। अमरकण्टक के जनमानस के समक्ष डीपीआर प्रस्तुत हो जिसका निरक्षण गठित टीम करें। साथ ही एक को इंजीनियर नियुक्त किया जाए जिसकी देखरेख में गहरीकरण, गाद निकासी, सीढ़ी का निर्माण, कराया जा सके। नर्मदा भक्तों ने कहा कि मुख्यमंत्री के घोषणा अनुरूप कार्य नहीं किया जा रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...