https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 15 मई 2021

पत्रकार संतोष गुप्त के निधन पर खाद्य मंत्री ने जताया शोक

कोरोना के ग्रास बने 35 परिवारों को पत्र लिख कर व्यक्त की संवेदना 

अनूपपुर। कोरोना संक्रमण से जिले में हो रही मृत्यु पर अनूपपुर विधायक एवं प्रदेश के खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने पत्रकार संतोष गुप्त सहित 35 परिवारों के मुखिया को पत्र लिख कर गहरा शोक संवेदना व्यक्त किया है।

शनिवार की सुबह पत्रकारों के लिए दुखद खबर आई जिसमें जिले के जैतहरी नगर के पत्रकार संतोष गुप्ता उर्फ बेटी भाई नागपुर में कोरोना से इलाज के दौरान तबीयत बिगड़े से मृत्यु हो गई। जिस पर अनूपपुर विधायक एवं प्रदेश के खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने संतोष गुप्ता के परिवार को शोक संदेश लिखते हुए कहा कि समाचार बेहद पीड़ादायक व व्यथित करने वाला है। मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा है। मेरे प्रति उनका बेहद आत्मीयता व स्नेह था, अकस्मात चले जाने से पत्रकारिता के क्षेत्र में जो रिक्तिता आई है उसकी पूर्ति करना संभव नहीं हैं। वह अपने सरल एवं सहज व्यवहार के कारण सभी के प्रिय एवं करीबी थे। मैं प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर अपने श्रीचरणों में उन्हें स्थान दे एवं परिवारजनों,ईष्ट-मित्रों को इस आघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

इसके अलावा मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने जिले 35 परिवारों के मुखियों को पत्र लिख कर गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिवारजनों को आघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करनें की बात कहीं हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...