https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 3 मई 2021

हिंदुस्तान पॉवर ने जिला चिकित्सालय को दिये 5 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर


कोरोना से लड़ाई में होंगे सहायक

अनूपपुर। हिंदुस्तान पॉवर लिमिटेड जैतहरी ने गभ्भीर कोरोना संक्रमितों के उपचार में ऑक्सीजन आपूर्ति हेतु 5 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर सोमवार को जिला चिकित्सालय में अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एसके रॉय को हिंदुस्तान पॉवर के प्लांट हेड सीओओ बसंत कुमार मिश्रा, एचआर हेड आरके खटाना ने

सौंपा। ज्ञात हो हिंदुस्तान पॉवर लिमिटेड ने गत दिनों जिला चिकित्सालय को दो चिकित्सा वाहन दिये थे। इस दौरान डीपीएम डॉ शिवेन्द्र द्विवेदी,डॉ आरपी द्विवेदी को मीडिया प्रभारी तरुण कुमार एवं चिकित्सा विभाग का चिकित्सीय अमला उपस्थित रहा।

ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर मशीन वायुमंडल से ऑक्सीजन निकालती है। इस मशीन से पांच लीटर प्रति मिनट तक ऑक्सीजन मरीज को दी जा सकती है। बिजली से संचालित यह मशीन नोजल केनुला के माध्यम से मरीज को लगातार 24 घण्टे ऑक्सीजन दे सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...