https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 19 मई 2021

सांसद विवेक तन्खा ने कोतमा, पुष्पराजगढ़ के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदने दिये 10 लाख


सांसद विवेक तन्खा ने कोतमा, पुष्पराजगढ़ के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदने दिये 10 लाख

अनूपपुर। कोरोना संक्रमण फैलने के बाद सबसे ज्यादा लोगो को ऑक्सीजन को लेकर समस्या आ रहीं हैं। इस हेतु पुष्पराजगढ़ एवं कोतमा विधायक के अग्रह पर राज्यसभा संसाद विवेक तन्खा ने 10.20 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की हैं।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पुष्पराजगढ़ फुन्देलाल सिंह मार्को ने बताया कि राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा को पत्र लिखकर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र पुष्पराजगढ़ विधानसभा में वैश्विक महामारी कोरोना की भयावह परिस्थितियों से अवगत कराते हुए इसके रोकथाम के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के लिए सांसद निधि से राशि स्वीकृत करने का निवेदन किया। जिस पर सांसद ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुष्पराजगढ़ के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए की अनुशंसा की हैं।

इसी तरह से कोतमा विधायक सुनील सराफ के निवेदन पर राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा ने सांसद निधी से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को बालक आश्राम कोतमा में संचालित हो रहें कोविड केयर सेंटर के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदने के लिए प्रदान की। इस पर विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को ने सांसद विवेक कृष्ण तंखा को स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के लिए दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...