https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 17 मई 2021

अनूपपुर एवं जैतहरी बीएमओं को हटाया,डां श्याम और डां.शर्मा को मिला प्रभार

अनूपपुर। जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकरण और बार-बार हिदायत के बाद भी कार्य में सुधार न होने पर सोमवार को मुख्या चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एससी राय ने सोमवार को जैतहरी एवं अनूपपुर खण्ड चिकित्सा अधिकारी को हटाते हुए दोनों स्थानों में नई पदस्थापना की हैं।

खण्ड चिकित्सा अधिकारी जैतहरी से डॉक्टर बीपी शुक्ला हटा कर उनके स्थान पर जिला चिकित्सालय से डॉक्टर मोहन सिंह श्याम एवं अनूपपुर खण्ड चिकित्सा अधिकारी बनाया गया। वहीं डॉक्टर बीपी शुक्ला को अनूपपुर जिला चिकित्यसलय में पदस्थ किया गया हैं। खण्ड चिकित्सा अधिकारी अनूपपुर डॉक्टर आरके वर्मा को हटाकर समुदायि स्वास्थ्य केंद्र फुनगा में पदस्थपना की गई हैं। वहीं चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सकरा डॉक्टर प्रवीण शर्मा को खण्ड चिकित्सा अधिकारी अनूपपुर बनाया गया हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...