https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 1 मई 2021

कोरोना नियमों के उल्लघंन पर 4 दुकानें सील, लगाया गया जुर्मना


अनूपपुर, 01 मई। कोरोना नियमों के उल्लंघन पर 1 मई को कोतमा एसडीएम ने बिजुरी नगर व आसपास क्षेत्रो में छापामार कार्यवाई करते हुए 4 दुकानों पर कोरोना नियमों का उल्लघंन पाते हुए दुकानें सील करने के साथ जुर्मना भी लगाया।

एसडीएम ऋषि सिंघई ने बताया कि शनिवा को छापामारी करते हुए बिजुरी नगर व आसपास क्षेत्रों दुकानदारों द्वारा कोरोना नियमों का उल्लघंन करते पाये जाने पर बिजुरी नगर,मझौली,कोठी में संचालकों द्वारा दुकान खोलकर भीड़ एकत्रित होने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर कार्यवाई करतें हुए 3 दिन के लिए सील किया गया, साथ ही 4 दुकानों से 1100 रुपएं का जुर्माना भी लगाया गया। इस दौरान प्रशासनिक, पुलिस सहित नगरपालिका की टीम शमिल रहीं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...