https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 3 मई 2021

संभागायुक्त ने जिले के नागरिकों से कोरोना का टीका लगवाने की अपील

अनूपपुर संभागायुक्त शहडोल राजीव शर्मा ने अनूपपुर सहित संभाग के शहडोल एवं उमरिया जिले के शहरी एवं ग्रामीण जनों से कोरोना का टीका लगवानें की अपील की है। उन्होने कहा कि जिस प्रकार छोटे बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए टीका लगवाया जाता है, ठीक उसी प्रकार आम जन कोरोना महामारी से बचनें के लिए टीकाकरण अवश्य कराए। यह टीकाकरण पूर्णत:सुरक्षित है।

संभागायुक्त ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा भारत सरकार के सहयोग से जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैक्सीनेशन का अभियान प्रारंभ किया गया है। जिसमे समस्त जन इस अभियान का लाभ उठाते हुए अपने एवं अपने परिवार की बेहतरी के लिए टीकाकरण अवश्य कराए।

 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...