https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 11 सितंबर 2018

पुलिस महानिरीक्षक ने आपराधिक समीक्षा पर बुलाई पुलिस पदाधिकारियों की बैठक



त्यौहारों के दौरान शांति माहौल बनाने और सुरक्षा के व्यापक प्रबंध रखने दिए निर्देश
अनूपपुर। आगामी त्यौहारों व विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार ११ सितम्बर को शहडोल आईजी आईपी कुलश्रेष्ठ के नेतृत्
व में पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह ने जिले की आपराधिक समीक्षा अलग-अलग बैठक कर पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। पुलिस महानिरीक्षक शहडोल ने बताया कि गणेशोत्सव के दौरान गणेश प्रतिमाएं सही स्थान पर स्थापित हो, विवाद की स्थिति निर्मित न हो। इसके लिए शांति समिति की बैठक आयोजित करने, जुलूस की वीडियोग्राफी कराये जाने, स्टापर लगाने व रस्सा इत्यादि सामग्री साथ रखने व जुलूस में हथियार लेकर, मुंंह बांधकर चलने वालों के खिलाफ कार्रवाई सहित गणेशोत्सव के दौरान पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए। विधानसभा चुनाव को देखते हुए अवैध शराब, अवैध शराब की फैक्टरी, अवैध हथियार, अग्नेयास्त्र के विरूद्ध कार्रवाई, ऐसे गुंडा/ निगरानी बदमाश जो हाल ही में जेल से छूटे हों, उनकी निगरानी कर उनके विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जबकि प्रत्येक थाना प्रभारी एवं एसडीओपी को ऐसे अपराधी जिनके विरूद्ध जिला बदर, एनएसए, धारा 110 की कार्रवाई करना हो उनके रिकार्ड छंटवाकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर बाउंड ओवर अवश्य कराने के निर्देश दिए। बल का अधिक से अधिक उपयोग करने एवं थाना प्रभारी, एसडीओपी को सप्ताह में दो दिन गस्त करने के निर्देश दिए गए। थाना प्रभारियों को अपने थानों की सुरक्षा करने व थानों से जीवंत सम्पर्क बनाए रखने, थाना प्रभारियों को लम्बित स्थाई वारंटों की तामीली के निर्देश दिए गए। त्यौहार के दौरान ग्राम-नगर रक्षा समिति, जन अभियान परिषद के सदस्यों से सहयोग लेने व अच्छा कार्य करने वाले सदस्यों को पुरूस्कृत कराने के निर्देश दिए। साथ ही सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बैंक, एटीएम की चेकिंग करने, एटीएम कैश वेन की समय समय पर चेकिंग करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने आगामी त्यौहारों गणेशोत्सव एवं मोहर्रम को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारियों को आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था बनाए  रखने के निर्देश दिए हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...