https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 27 अगस्त 2025

महिलाओं की प्रगति देखकर कांग्रेस पचा नहीं पा रहीं हैं और नारी शक्ति का अपमान कर रहें हैं- सांसद हिमाद्री सिंह


नारी शक्ति का अपमान पर माफी मांगे कांग्रेस के अध्यक्ष 

अनूपपुर। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि मध्य प्रदेश की महिलाएं देश में सबसे ज्यादा शराब पीती हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश को समृद्ध मध्य प्रदेश का सपना दिखाने वाली भाजपा ने प्रदेश के यह हालत कर दिए हैं। पटवारी के इस बयान पर सियासी बवाल खड़ा हो गया है। शहडोल सांसद हिमान्द्रीप सिंह ने सवाल किया कि कांग्रेस इस तरह के आंकड़े कहां से लाती हैं। 

सांसद हिमाद्री सिंह ने बुधवार को वीडियो जारी कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि महिलाओं को शराबी कहना अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। यह बयान केवल एक महिला का नहीं, बल्कि पूरे महिला समाज का अपमान है। उन्होंूने कहां कि कांग्रेस कांग्रेस इस तरह की आंकड़े कहां से लाती है औ  अनर्गल बयान बाजी करते हैं। देश और प्रदेश की जनता जिस तरह से कांग्रेस को नकार दिया है, इससे मानसिक संतुलन बिगड गया हैं। कांग्रेस प्रदेश का इतिहास गौरवशाली और समृद्ध है। भाजपा सरकार में भाजपा सरकार में देश और प्रदेश की महिलाएं आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बन रही है, विपक्षी दल महिलाओं की प्रगति देखकर पचा नहीं पा रहा है जो नारी शक्ति का अपमान कर रहें हैं। भारत की संस्कृति में महिलाओं को शक्ति और सम्मान का प्रतीक माना गया है, और ऐसे शब्द कांग्रेस की मानसिकता को उजागर करते हैं। कांग्रेस के नेताओं द्वारा बार-बार महिलाओं का अपमान किया जाना अस्वीकार्य है। हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि महिला सम्मान पर कोई समझौता नहीं होगा। हम सब मिलकर महिलाओं के सम्मान और अधिकार की रक्षा का संकल्प लें। 

सांसद हिमाद्री सिंह ने कांग्रेस से तुरंत माफी की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस ऐसे नेताओं पर कड़ी कार्यवाही करें। जिस तरह से नारी शक्ति का अपमान किया है इस टिप्पणी के लिए उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

महिलाओं की प्रगति देखकर कांग्रेस पचा नहीं पा रहीं हैं और नारी शक्ति का अपमान कर रहें हैं- सांसद हिमाद्री सिंह

नारी शक्ति का अपमान पर माफी मांगे कांग्रेस के अध्यक्ष  अनूपपुर। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि मध्य प्रदेश की महिल...