https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 5 जून 2018

वृक्षारोपण कर दे रहे हैं पर्यावरण संरक्षण का संदेश

अनूपपुर। आज विश्व पर्यावरण दिवस पर शहर में स्थित सामतपुर तालाब में जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था सोन शिव सेवा संस्थान द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद, सोन शिव सेवा संस्थान के कार्यकर्ता रमेश द्विवेदी, दिलीप शर्मा एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जन अभियान परिषद द्वारा पर्यावरण दिवस के दिन पूरे जिले में नवांकुर समिति, प्रस्फुटन समिति एवं बीएसडब्लु के छात्रों के माध्यम से पर्यावरण के प्रति जागरूक करने हेतु अभियान चलाया गया। खुले में शौच से मुक्ति, पालीथीन मुक्ति एवं नशा मुक्ति का संदेश दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...