https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 5 जून 2018

जनसुनवाई में सुनी गई आवेदको की समस्याएं

अनूपपुर। संयुक्त कलेक्ट्रेट में ५ जून मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान पहुंचे आवेदको की समस्याओ को सुना गया। जिसमें जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम कदमटोला पयारी क्रमांक -1 के समस्त ग्रामवासियों ने विद्युत समस्या का निदान करने के लिए ट्रांसफार्मर लगवाए जाने, ग्राम क्योटार निवासी कुंती बाई ने चिकित्सीय लागत दिलवाए जाने के संबंध में आवेदन, जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के लालपुर सरपंच कलावती ने रोड़ निर्माण संबंधी आवेदन, अनूपपुर बस्ती निवासी रामवत्तु वंशकार ने परिवार सहायता दिलवाए जाने के संबंध में आवेदन, कोतमा तहसील अंतर्गत बिजुरी के गलैयाटोला निवासी राधा कोल पिता स्व. ललई कोल ने जाति प्रमाण पत्र जारी करवाने के संबंध में आवेदन, ग्राम पोड़ी निवासी साहब सिंह पिता बेसा सिंह ने भूमि सबंधी आवेदन, दरशिला निवासी लखपति पिता दीनदयाल जायसवाल ने सेवा सहकारी समिति निगवानी में धान बेचने का पैसा व बोनस न मिलने के संबंध में आवेदन दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...