अनूपपुर। चचाई थानांतर्गत बकही ग्राम पंचायत में
खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन में अनूपपुर एसडीएम ने खनिज विभाग के साथ संयुक्त
कार्रवाई करते हुए दो अलग अलग स्थानों से 5 वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई की। इसमें
एसडीएम अनूपपुर नदीमा शिरी द्वारा बकही ग्राम पंचायत के बटुरा के पास सोननदी से
रेत का उत्खनन परिवहन कर रहे 3 वाहनों को जब्त किया। जिसमें चालक से परिवहन
सम्बंधी कागजात की मांग पर चालकों द्वारा कोई भी कागजात नहीं पेश किए। जिसपर
एसडीएम ने तीनों वाहनों को जब्त कर कलेक्ट्रेट परिसर में खड़ा करवाया। वहीं 5 जून को खनिज
विभाग निरीक्षक राहुल शांडिल्य व अनिल पाटले द्वारा मानपुर और चंदासनदी तट अमरकंटक
मार्ग पर कार्रवाई करते हुए दो वाहनों जिसमें एक में रेत तथा दूसरा गिट्टी लोड
वाहन को जब्त किया। जब्त किए गए वाहनों में सीजी 10 जी 8843, एमपी 18 जीए 4389, एमपी 18 जीए 4494, एमपी 18 जीए 0503 तथा एमपी१८ जीए 1805 शामिल है। खजिन
विभाग ने सभी वाहनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच प्रतिवेदन रिपोर्ट कलेक्टर
न्यायालय में पेश कर दी है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा
अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...
-
अनूपपुर।पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत न्यू कटनी जंक्शन (एनकेजे) सी केबिन पर एनकेजे सी केबिन व एनकेजे होम सिग्नल तक डबल लाइन ...
-
अनूपपुर कोतवाली में घंटों कटता रहा बवाल. अनूपपुर। सोशल मीडिया में मैटर शेयर करने के बाद एक समुदाय विशेष के कुछ युवकों द्वारा आरोपी युव...
-
बातचीत का आडियों वायरल में महिला मित्र को गाड़ी देने की बात कहीं अनूपपुर। विधानसभा चुनाव के तीन दिन ही शेष है 17 नवंबर को मतदान होगा इस ...
-
सोशल मीडिया में बायरल हुआ पत्र अनूपपुर। चुनाव में भाजपा को मिली हार के साथ जैतहरी जनपद की हार से परेशान अनूपपूर विधायक व खाद्य मंत्री बिसा...
-
मुख्यमंत्री ने जताया शोक अनूपपुर, 13 मार्च (हि.स.)। नर्मदा दशर्न के लिए अनूपपुर से अमरकंटक जा रही कार राजेन्द्रग्राम के पास करौंदी तिराहे प...
-
अनूपपुर। डिंडौरी जिले से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शहडोल आ रही बस पलट गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे अनूपपुर जिले की सरई चौकी अंतर्गत बगदरा...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें