https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 14 जुलाई 2023

शिवराज के सम्मान मे महिला मोर्चा मैदान में के नारों के साथ भाजपा महिला मोर्चा ने लोक गायिका नेहा राठौर का फूका पुतला

 मुख्यमंत्री को कहा कंस व शकुनी मामा कहने पर जताया विरोध,नदारात रहीं महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रश्मि खरे

अनूपपुर। उत्तर प्रदेश की लोक गायिका नेहा राठौर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कंस व शकुनी मामा जैसे शब्द बोल कर पूरे प्रदेश को अपमानित किया हैं उसके विरोध में आज प्रदेश की भाजपा महिला मोर्चा सहित अनूपपुर महिला मोर्चा ने सड़कों पर उतर कर विरोध करते हुए मुर्दाबाद का नारा लगा पुतला दहन किया।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नरोलिया के निर्देश पर जिला अध्यक्ष रश्मि खरे के नेतृत्व में अनूपपुर जिले के सभी मंडलों में महिला मोर्चा ने नेहा राठौर का पुतला दहन कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भाई बताते हुए शिवराज सिंह चौहान जिंदाबाद, नेहा राठौर मुर्दाबाद का नारा लगाया।

महिला मोर्चा संभाग प्रभारियों ने प्रभार के जिले में 15 जुलाई को जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करते हुए तख्तियों पर नारे लिख कर प्रदर्शन किया। शिवराज जी के सम्मान मे महिला मोर्चा मैदान मे ऐसे लिखवाकर विरोध प्रदर्शन किया। मंडल अध्यक्ष सीता तिवारी ने कहा कि नेहा राठौर ने हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कंश मामा और शकुनी मामा कहकर उनका अपमान किया हैं। जिसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। जिसके विरोध में अनूपपुर जिले के सभी मंडलों में महिला मोर्चा ने नेहा राठौर का विरोध करते हुए प्रर्दशन किया।

वहीं जिला मुख्‍यालय अनूपपुर में नगर भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सीता तिवारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय के सामने मोर्चा की 4 महिलाओं ने नेहा राठौर का पुतला दहन कर शिवराज सिंह चौहान जिंदाबाद के नारे लगाए। भाजपा मिडिया प्रभारी द्वारा जारी विज्ञप्ति के बताया गया कि जिला अध्यक्ष रश्मि खरे के नेतृत्व जबकि जिला अध्यक्ष रश्मि खरे दिखाई नहीं दी।

अनूपपुर में भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सीता तिवारी के साथ ममता कोरी, विमला सिंह, सविता सिंह, सुभद्रा चौधरी,भाजपा जिला महामंत्री जितेंद्र सोनी, जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह, कार्यालय मंत्री चंद्रिका द्विवेदी कोषा अध्यक्ष प्रकाश मिश्रा, बृजेश चतुर्वेदी दिखाई दिये।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सोते समय जहरीला कीड़ा काटने से युवती की मौत,परिवार में पसरा मातम

  अनूपपुर । कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम बरबसपुर निवासी युवती को गुरुवार एवं शुक्रवार रात्रि सो रही थी सुबह जहरीले कीड़े ने हाथ की को...