https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 17 जुलाई 2023

जनजातिय समुदाय का पहला त्यौहार जिसे हरेली पर्व के रूप में मनाया जाता हैं- स्वामी हरिहरानंद महाराज

 हरियाली अमावस्या पर्व पर ग्राम पंचायत अमगवां में रोपे गये 10 हजार से अधिेक पौधे



अनूपपुर। हरियाली अमावस्या पर्व पर जिले के पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत अमगवां में हरियाली महोत्सव में पौधरोपण जन आंदोलन के बनाते हुए जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के पूर्व अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के नेतृत्व में ग्राम पंचायत अमगवां, लपटी, ताली तथा भेलमा, बसहि, मुंडा, देवरा के ग्रामवासियों ने 10 हजार से अधिक पौधों का रोपड किया गया।

मृत्युंजय आश्रम अमरकंटक के प्रमुख स्वामी हरिहरानंद महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि जनजातिय समुदाय का यह पहला त्यौहार हैं जिसे हरेली पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर खेती में उपयोग होने वाले औजारों की पूजा की जाती है तथा धरती माता का अर्चन किया जाता हैं, भारत के कई प्रांतों में ऐसी व्यवस्था है जहां जल, जंगल और जमीन के समृद्धि को देख कर के ही रिश्ते-नाते तय होते हैं, साथ ही व्यक्ति का सम्मान भी इन्हीं से निश्चित किया जाता है। यह वृक्षारोपण कार्य एक महान एवं दिव्य कार्य है। यह किसी देव यज्ञ से कम नही है।


पौधरोपड़ के पूर्व जगतगुरु श्रीरामानंदाचार्य रामराजेश्वराचार्य माउली सरकार ने कहा की हरियाली अमावस्या पर्व एक विशेष पर्व है जिस पर वृक्षारोपण जैसे शुभ कार्य करने का वर्णन हमारे शास्त्रों में आता है, अन्य अमावस्य में कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित होता है किंतु यह पर्व एक विशिष्ट पर्व के रूप में उभर कर आता है। जनजाति समुदाय में इसका महत्व और भी ज्यादा है, इस तरह के आंदोलन को जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता हैं। पितृपक्ष पर कौए को भोजन कराना पितृ रूप में गर्भवती कौवे के पोषण प्रदान करने की नैतिक जिम्मेदारी हमारे पूर्वजों ने समझा और इसे संस्कृति का हिस्सा बनाया। सनातन का प्रत्येक पर्व, त्यौहार एवं कर्मकांड वैज्ञानिकता से परिपूर्ण है जिसे समझने की आवश्यकता है।

आयोजक हीरा सिंह श्याम ने कहा की वृक्षारोपण को जन जन तक पहुंचा कर संस्कृति एवं संस्कार का हिस्सा बनाना हमारा उद्देश्य है, प्रत्येक व्यक्ति 5 पौधे लगाने का संकल्प लें, हमारे धार्मिक तथा ऐतिहासिक स्थल तथा पर्वतों को पुनर्जीवित करने हेतु यह अभियान संचालित किया जा रहा है।

प्रणाम नर्मदा युवा संघ ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

पौधरोपण कार्यक्रम में स्वयंसेवी संस्था प्रणाम नर्मदा युवा संघ ने वृक्षारोपण प्रकल्प के अंतर्गत, वृक्षारोपण हेतु तकनीकी सहायता के साथ, स्थान चयन तथा पौधारोपण हेतु वालंटियर्स ने कार्यक्रम का सफल संयोजन करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आगामी समय में इस जन आंदोलन को गांव-गांव तक पहुंचाने हेतु युवा संघ की टीम कार्य कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सोते समय जहरीला कीड़ा काटने से युवती की मौत,परिवार में पसरा मातम

  अनूपपुर । कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम बरबसपुर निवासी युवती को गुरुवार एवं शुक्रवार रात्रि सो रही थी सुबह जहरीले कीड़े ने हाथ की को...