https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 31 मार्च 2019

ट्रेन सामने कूद कर युवक ने की खुदकुशी

अनूपपुर। अम्बिकापुर-अनूपपुर रेलखंड पर रविवार की शाम गल्लयिया टोला फाटक के पास मैरटोला गांव स्थित अम्बिकापुर-अनूपपुर सवारी गाड़ी 58224 के सामने लगभग 38 वर्षीय युवक ने कूद कर खुदकुशी कर ली। घटना में युवक का सिर घड़ से अलग हो गया। सिर दोनों पटरी के बीच गिरी, जबकि धड़ पटरी से पांच फीट दूर जा गिरा। घटना की सूचना चालक ने रेलवे स्टेशन मास्टर को दी। जहां स्टेशन मास्टर ने स्थानीय पुलिस बिजुरी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पीएम के लिए स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया। घटना शाम 5 बजे के आसपास घटित होना बताया गया है। टे्रन की गति लगभग 60 किलोमीटर प्रतिघंटा के आसपास बताई गई है। रेलवे सूत्रों के अनुसार घटना स्थल को सुसाईट प्वाईंट कहा गया है, इससे पूर्व भी कई लोगों ने इस मोड़ वाली स्थल पर आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया है। आज भी ट्रेन के आने के दौरान युवक ने सामने से कूदकर घटना को अंजाम दिया था। युवक की पहचान के लिए समस्त थानों को सूचना दे दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...