अनूपपुर। थाना राजेन्द्रग्राम
अंतर्गत ग्राम पंचायत उमनिया के डाकियाटोला में रहने वाले अधेड़ दम्पति केसरी एवं मंजू
के बीच लम्बे समय से चली आ रही परिवारिक विवाद में पति केसरी ने अपनी ही पत्नी पर कुल्हाड़ी
से हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। जहां स्थानीय लोगों ने उसे उपचार के लिए सामुदायिक
स्वास्थ्य केन्द्र राजेन्द्रग्राम में भर्ती कराया। लेकिन डॉक्टरों ने महिला की हालत
गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार
मंजू के पति केसरी द्वारा अपनी पत्नी पर अवैध संबधों को लेकर शक करते हुए पहले मंजू
के साथ मारपीट की गई। यहां तक कि पिटाई से मन नहीं भरा तो जीआई तार से मंजू के हाथ
पैर को बांधा और पिटाई के दौरान मंजू के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसमें मंजू गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के सिर में
गहरा जख्म बना आया है, जबकि चेहरे पर भी जख्म बने हुए हैं। अस्पताल की सूचना पर राजेन्द्रग्राम
पुलिस ने आरोपी पति केसरी के उपर धारा 307 के तहत मामला पंजीबद्ध कर तलाश कर रही है। आरोपी फरार
बताया जा रहा है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार
मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...
-
अनूपपुर।पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत न्यू कटनी जंक्शन (एनकेजे) सी केबिन पर एनकेजे सी केबिन व एनकेजे होम सिग्नल तक डबल लाइन ...
-
अनूपपुर कोतवाली में घंटों कटता रहा बवाल. अनूपपुर। सोशल मीडिया में मैटर शेयर करने के बाद एक समुदाय विशेष के कुछ युवकों द्वारा आरोपी युव...
-
बातचीत का आडियों वायरल में महिला मित्र को गाड़ी देने की बात कहीं अनूपपुर। विधानसभा चुनाव के तीन दिन ही शेष है 17 नवंबर को मतदान होगा इस ...
-
सोशल मीडिया में बायरल हुआ पत्र अनूपपुर। चुनाव में भाजपा को मिली हार के साथ जैतहरी जनपद की हार से परेशान अनूपपूर विधायक व खाद्य मंत्री बिसा...
-
मुख्यमंत्री ने जताया शोक अनूपपुर, 13 मार्च (हि.स.)। नर्मदा दशर्न के लिए अनूपपुर से अमरकंटक जा रही कार राजेन्द्रग्राम के पास करौंदी तिराहे प...
-
अनूपपुर। डिंडौरी जिले से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शहडोल आ रही बस पलट गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे अनूपपुर जिले की सरई चौकी अंतर्गत बगदरा...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें