https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 15 मार्च 2019

आबकारी ने 1 लाख 940 रुपए की देशी एवं विदेशी मदिरा की जब्त



अनूपपुर लोकसभा आम निर्वाचन को .ष्टिगत रखते हुए आबकारी अमला सक्रिय हो गया है। ऐसे सभी स्थल ढाबे, नाके एवं क्षेत्र जहाँ अवैध मदिरा के निर्माण संग्रहण परिवहन तथा बिक्री की गतिविधियाँ संचालित हो सकती है वहाँ आबकारी विभाग के अमले के द्वारा नियमित रूप से दबिश देकर कार्यवाही की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी अमृता जैन ने बताया कि 8 मार्च से 14 मार्च तक की अवधि में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण संग्रहण परिवहन एवं बिक्री के 55 प्रकरणों पर कार्यवाही की गई है। कार्यवाही के दौरान 28.08 लीटर देशी मदिरा, 164 लीटर हाथ भट्टी शराब, 1460 किग्रा महुआ लाहन, 2.34 लीटर विदेशी शराब कुल 1 लाख ९ हजार 40 रुपए की शराब जब्त की गयी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...