https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 18 मार्च 2019

मालगाड़ी चपेट में आने से किशोर की मौत, कॉलरी ने दी पांच हजार रूपए की सहायता

ट्रैक चेंज के दौरान मालगाड़ी से कटकर मौत

अनूपपुर रामनगर थानांतर्गत राजनगर कोल साईडिंग पर सोमवार की दोपहर २ बजे कोयला लोड करने पहुंची मालगाड़ी के पिछले बैगन की चपेट में आकर १३ वर्षीय किशोर किशन केवट पिता राकेश केवट निवासी सीधी दफाई की मौत हो गई। घटना की सूचना मृतक किशोर के साथ रहे अन्य किशोरों ने अपने परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना की सूचना एसईसीएल और पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पीएम उपरांत परिजनों को सौंप दिया। एसईसीएल ने कोल सायडिंग पर हुई दुर्घटना में मृतक के परिजनों को तत्काल पांच हजार रूपए की सहायता राशि दी। बताया जाता है कि राजनगर कोल साईडिंग पर ओसीएम और राजनगर आरओ के लिए अलग अलग ट्रैक बनी हुई है। जिसमें दोपहर ओसीएम ट्रैक के लिए मालगाड़ी लाईन चेंज कर रही थी। लेकिन किशोर कहां से कैसे इसकी चपेट में आया अबतक पुलिस को जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जाता है कि मालगाड़ी राजनगर साइडिंग से आई हुई थी जो ओसीएम के कोयले को लोड करके यहां से जाती। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...