https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 16 मार्च 2019

50 बाइक चालकों पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, 15 हजार रूपए वसूल समन शुल्क



50 बाइक चालकों पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, 15 हजार रूपए वसूल समन शुल्क
अनूपपुर लोकसभा चुनाव के साथ यातायात व्यवस्थाओं में सड़क नियमों के उल्लंघन कर वाहन चलाने वालों पर शनिवार को यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 50 बाइक चालको से 15 हजार रूपए के समन शुल्क वसूल किए। यातायात पुलिस ने यह कार्रवाई अनूपपुर नगरपालिका क्षेत्र के विभिन्न चौराहों पर प्वाईंट बनाकर की। जिसमें कोतवाली चौराहा, सामतपुर तिराहा, अंडरब्रिज तिराहा,अमरकंटक तिराहा तथा इंदिरा तिराहा पर लगातार सघन वाहन चेकिंग के दौरान चालानी कार्रवाई की। जिला यातायात प्रभारी ब्रिजेन्द्र मिश्रा ने बताया कि शाम 50 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। देर शाम तक अन्य तिराहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाए जाएंगे, जिसमें सम्भावना है कि और अधिक समन प्रकरण सामने आए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...