https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 25 मार्च 2019

तालाब में डूबे बच्चे की तीसरे दिन मिला शव

अनूपपुर देवहरा चौकी अंतर्गत ग्राम पटना के हुलहा तालाब में 25 मार्च को तीसरे दिन 14 वर्षीय कमलेश बैगा पिता रामखेलावन बैगा का शव तालाब से खोज कर बाहर निकाला गया। वहीं बच्चे के शव को बाहर निकलने में जहां तीन दिनो तक चचाई पुलिस, होमगार्ड अनूपपुर एवं शहडोल, ब्यौहारी से आए मछुआरे एवं ग्रामीणो की मेहनत से तालाब में गोता लगाकर शव को तलाश कर तालाब से बाहर निकाला गया। मामले की जानकारी देते हुए चचाई थाना प्रभारी अरविंद साहू ने बताया कि तालाब के बीच में गोताखोरो द्वारा गोता लगाया गया, जहां उनके हाथ में जींस पकड में आई जिसके बाद शव को बाहर निकाला जा सका है, वहीं बच्चे के डूबने के कारणो पर अनुमान लगाते हुए बताया कि बच्चा जींस पेंट पहना हुआ था, जिसके बेल्ट में जलकुंभी बुरी तरह से फंस गई थी और बच्चा बाहर नही निकल पाया था, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने पंचनाम तैयार कर शव को पीएम के लिए भेजा गया जहां पीएम उपरांत शव परिजनो को सौंप दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...