https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 26 मार्च 2019

2 फरार वारंटियो को वेंकटनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

अनूपपुर वेंकटनगर पुलिस ने दो वारंटियो को गिरफ्तार करने मे सफलता पाई है। मामले की जानकारी के अनुसार 26 मार्च की सुबह वर्ष 2015 से धारा 294, 323, 506 के मामले में लगातार फरार चल रहे स्थाई वारंटी संतोष कोल पिता छोटा कोल निवासी आदर्श ग्राम सिवनी थाना जैतहरी को खैरछीठी छत्तसीगढ से आरोपी गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरे मामले में बीते 1 वर्ष से फरार वारंटी तीरथ भैना पिता गोदला भैना उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम मुण्डा को 25 मार्च को आरोपी के घर मुण्डा से गिरफ्तार किया गया। मामले की जानकारी देते हुए वेंकटनगर चौकी प्रभारी विरेन्द्र तिवारी ने बताया कि आरोपी तीरथ भैना के खिलाफ पूर्व में धारा 363, 366, 376(2) एवं 5, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीबद्घ था, जब से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। वहीं दोनो वारंटियो को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक आकांक्षा सिंह, सहायक उप निरीक्षक बी.के. तिवारी, प्रधान आरक्षक सुरेश कुमार, आरक्षक कुलदीप सिंह एवं सैनिक राजकमल तिवारी द्वारा गिफ्तार किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...