https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 31 मार्च 2019

मालगाडी का पहिया टूटा पटरी से उतरी कॉलरी की मालवाहक ट्रेन

अनूपपुर चचाई स्थित मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र जनरेटिंग कंपनी के अमरकंटक थर्मल पावर स्टेशन के लिए आ रही मालगाड़ी के एक बैगन का पहिया रविवार को विवेकनगर रिहायशी इलाके के पास टूट गया। जिसके कारण बैगन पटरी से उतर गई। हालांकि ट्रेन की रफ्तार धीमी होने के कारण बड़ा हादसा नहीं हुआ। बताया जाता है कि यह मालवाहक ट्रेन संगमा कॉलरी से कोयला लेकर चचाई स्थित मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र जनरेटिंग कंपनी अमरकंटक थर्मल पावर स्टेशन आ रही थी। यह थर्मल पावर स्टेशन के लिए ही कोयला परिवहन का कार्य करती है। इसके लिए किसी भी ट्रेन के मेंनटेंनेंश परमिट रेलवे से स्वीकृत होते है। और पावर स्टेशन में बकायदा मेंनटेनेंश विभाग भी होता है। लेकिन आज हुए हादसे के बाद मेंटनेंश पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। फिलहाल रेलवे के साथ थर्मल पावर स्टेशन की टीम कोयला उठाने व पटरियों के सुधार में लगी है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...