https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 18 मार्च 2019

शिकार की तैयारी में जुटे शिकारी को वनविभाग ने किया गिरफ्तार, तार व बरछी जब्त

शिकार की तैयारी में जुटे शिकारी को वनविभाग ने किया गिरफ्तार, तार व बरछी जब्त

अनूपपुर। पुष्पराजगढ़ वन परिक्षेत्र के करपा अंतर्गत ग्राम करौंदी में 17 मार्च की रात वनविभाग अमला ने वन परिक्षेत्र में भ्रमण के दौरान एक शिकारी को गिरफ्तार किया। जिसके पास से शिकार करने की सामग्री जब्त की गई। बताया जाता है कि भ्रमण के दौरान शिकारी आनंदराम पिता जने सिंह निवासी करौंदी अपने झाला में कुछ सामग्रियों को छिपाए जंगल की ओर जा रहा था। जांच पड़ताल में झोले से जीआई तार, कल्च वॉयर, बरछी सहित अन्य सामग्रियां जब्त की गई। वनविभाग ने आरोपी को गिरफ्तार कर वन्य प्राणी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया। कार्रवाई के दौरान वन परिक्षेत्राधिकारी राम नरेश विश्वकर्मा, परिक्षेत्र सहायक कारपा ब्रजभान सिंह, आडाली परिक्षेत्र सहायक अहिरगवां राजू केवट, वीटगार्ड रामगरीब कोल, रंजीत वनावल, ओमप्रकाश धुर्वे, सुरक्षा श्रमिक हरिश्चंद्र बंजारा सहित अन्य मौजूद रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...