https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 24 मार्च 2019

संदिग्धावस्था में मिला युवक का शव, शव के पास पाई गई कच्ची शराब

संदिग्धावस्था में मिला युवक का शव, शव के पास पाई गई कच्ची शराब

अनूपपुर कोतमा थाना क्षेत्र वार्ड क्र्रमांक 4 दर्रीटोला में 24 मार्च की सुबह 20 वर्षीय युवक शिवभांशु त्रिपाठी निवासी वार्ड क्रमांक 8 का शव सदिग्धावस्था में पाया गया। सुबह वार्डवासियों ने उसे बाइक पर पड़ा देखा और परिजनों व पुलिस को सूचना दी। युवक की मौत की खबर से पूरे क्षेत्र मे सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि युवक शिवाभांशु त्रिपाठी शराब पीने का आदी था। शव के पास भी कच्ची महुआ शराब पाई गई है। जिसके बाद युवक की मौत जहरीली शराब से होने को लेकर चर्चाएं बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार मृतक शिवभांशु को कई बार शराब पीने दर्रीटोला आता देखा गया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरंात परिजनों को सौंप दिया। वार्डवासियों ने बताया कि शनिवार की शाम को शिवभांश शराब पीने के लिए दर्री टोला अड्डे पर गया था, जहां सुबह युवक की लाश पाई गई। परिजनो के अनुसार भी मौत का कारण जहरीली शराब को लेकर संभावना जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर मे किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। कमर में शराब की बोतल पाई गई है। पुलिस ने पीएम उपरांत बिसरा एंव जब्त शराब को भी फोरेंसिक लैब परीक्षण में भेजा है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

1 टिप्पणी:

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...