https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 9 अक्तूबर 2023

अनूपपुर से भाजपा ने खाद्य मंत्री बिसाहू लाल सिंह को बनाया उम्मीदवार

 वर्ष 2020 में कांग्रेस की राजनीति को छोड़ भाजपा का थामा था दामन, बनायें गये थे मंत्री

अनूपपुर। भाजपा ने सभी कयासों को झुठलाते हुए उम्र की सीमा का बंधन हटाते हुए एक बार फिर अनूपपुर विधानसभा से खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहू लाल सिंह पर विश्‍वास जताते हुए उम्मीदवार बनाया है।

आज घोषित चौथी सूची में अनूपपुर से बिसाहू लाल सिंह को उम्मीदवार बनाया है। बिसाहू लाल सिंह दशकों से कांग्रेस की राजनीति कर रहे हैं। 2020 में बिसाहू लाल सिंह ने कांग्रेस की राजनीति छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। जिसके बाद उप चुनाव में बिसाहू लाल ने लगभग 35 हजार वोट से जीत हासिल की थी। एक बार फिर भाजपा ने सबसे उम्र दराज प्रत्याशी बिसाहू लाल सिंह को टिकट दे कर मैदान में उतार दिया हैं। बिसाहू लाल सिंह एसईसीएल में कार्यरत रहें, जहां नौकरी छोड़कर राजनीति में आए। शुरुआत में कांग्रेस के लिए दीवार लेखन का कार्य करते हुए 1962 में युवा कांग्रेस के महामंत्री रहें। बिसाहू लाल सिंह को कांग्रेस से 1980 में पहली बार अनूपपुर विधानसभा का उम्मीदवार बनाया  जहां पहली बार विधायक बने। 10 मार्च 2020 को 4 दशक के बाद कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सोते समय जहरीला कीड़ा काटने से युवती की मौत,परिवार में पसरा मातम

  अनूपपुर । कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम बरबसपुर निवासी युवती को गुरुवार एवं शुक्रवार रात्रि सो रही थी सुबह जहरीले कीड़े ने हाथ की को...