https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 19 अक्टूबर 2023

कोतमा में जीएसटी छापा, राजानी एजेंसी टीम कार्यवाई जारी

कोतमा में जीएसटी छापा, राजानी एजेंसी टीम कार्यवाई जारी

अनूपपुर। कोतमा नगर में राजश्री पान मसाला, तेल तथा शक्कर के थोक व्यापारी राजानी एजेंसी में गुरुवार को जीएसटी टीम जबलपुर द्वारा छापा मार कार्यवाही करते हुए विभिन्न दस्तावेजों को खंगालने के साथ ही एजेंसी के खरीदी तथा बिक्री से संबंधित दस्तावेज की जांच की गई।



जीएसटी के जॉइंट कमिश्नर जीएस कंवर के निर्देशन में असिस्टेंट कमिश्नर रविन्द्र कुमार सनोडीया के नेतृत्व में स्टेट जीएसटी विभाग की 8 सदस्यी टीम कोतमा नगर के राजानी एजेंसीज में छापामारी की। राजानी एजेंसी पान मसाला राजश्री तथा तेल एवं शक्कर का थोक कारोबारी है। गुरुवार की दोपहर जबलपुर की 8 सदस्यीय जीएसटी टीम ने शाम तक जांच कार्यवाही जारी रही हैं। पूर्व में भी इस फार्म पर जीएसटी टीम के द्वारा कार्यवाही की जा चुकी है। जीएसटी टीम में सदस्य मनीष जैन असिस्टेण्ट कमिश्नर, विनोद सिंह, आदर्श पाठक, अनुराग शर्मा,  अंजना सिंह,ज्योति सिंह एवं अल्ताफ अंसारी शामिल हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...