https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 29 अक्तूबर 2023

विधानसभा कोतमा- कांग्रेस के सुनील सर्राफ की सम्पति में 5 वर्ष में 10 लाख, भाजपा के दिलीप जायसवाल 15.74 लाख की वृदि़ध

 


अनूपपुर। जिले की कोतमा विधानसभा सामान्य सीट में पूरे शहडोल संभाग की निगाहे लगी हैं। यहा वर्तमान विधायक सुनील सर्राफ कांग्रेस से तो भाजपा से दिलीप जायसवाल उम्मीदवार हैं। शहडोल संभाग में एकमात्र सामान्य सीट कोतमा के लिए कांग्रेस ने कोतमा विधानसभा के वर्तमान विधायक सुनील सर्राफ को एक बार फिर मैदान में उतारा है। यहां चिर प्रतिद्वंदी भाजपा समर्थित उम्मीदवार दिलीप जायसवाल से चुनौती मिलेगी। इससे पूर्व सुनील सराफ ने 2018 में दिलीप जायसवाल को 12 हजार वोटों से करारी शिकस्त  दी थी। इस जीत से जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र अनूपपुर, पुष्पराजगढ़ और कोतमा में कांग्रेस ने विजयी परचम लहराया था। बावजूद 2023 के लिए एक बार फिर कांग्रेस और भाजपा ने अपने दोनों पुराने चेहरो को चुनावी मैदान में उतारा है। दोनों दलो के उम्मीदवारों द्वारा नामांकन के दौरान दिये गये शपथ पत्र में अपनी सम्पति की जानकारी अनुसार सुनील सराफ द्वारा भरे गए शपथ पत्र में कुल 98 लाख 66 हजार रुपए की चल सम्पति तो पत्नी  के पास 24 लाख 53 हजार की राशि होना बताया है। यहां चल सम्पलति में नगद 3 लाख, बैंक में 16 लाख 46 हजार के साथ 1 लाख राशि की रिवाल्वर व आभूषण 15 लाख के है। वहीं अचल सम्पति में भूमि 2 करोड़ 13 लाख 56 हजार की बताई गई है। जबकि पत्नी के नाम 15 लाख की सम्पति दर्शायी गई है। यहां 40 लाख से अधिक का ऋण भी है। बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान सुनील सर्राफ द्वारा शपथ पत्र में दी गई जानकारी के अनुसार उनकी चल सम्पति 84 लाख 94 हजार तो पत्नी के नाम २४ लाख २२ हजार की राशि दर्शायी गई थी। वहीं अचल सम्पिति में 1 करोड़ 9 लाख और पत्नी के नाम 6 लाख की राशि थी। यहां चल सम्पति में 10 लाख की बढोत्तरी हुई है, जबकि पत्नी के नाम नामात्र की बढोत्तरी हुई। लेकिन अचल सम्पति में दोगुना इजाफा हुआ है।

भाजपा उम्मीदवार दिलीप जायसवाल 15.74 लाख, पत्नी के पास 10 लाख की वृदि़ध

कोतमा विधानसभा से विधायक भाजपा ने अपने हारे हुए पूर्व विधायक को एक बार फिर उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर दिलीप जायसवाल तीसरी बार उम्मीदवारी के लिए मैदान उतरें हैं। पूर्व में 2008 से 2013 तक वह कोतमा विधायक के रुप में भाजपा को जीत दिलाई थी। इसके बाद भाजपा ने 2018 एक बार फिर दिलीप पर दांव लगाते हुए टिकट दिया, लेकिन कांग्रेस के उम्मीदवार सुनील सर्राफ से लगभग 12 हजार मतों से शिकस्तम दे दी। दिलीप जायसवाल द्वारा शपथ पत्र में दिए गए जानकारी में कुल चल सम्पति 47 लाख 40 हजार तो पत्नी के नाम 26 लाख 29 हजार दर्शाया है। जबकि अचल सम्पति में 3 करोड़ 40 लाख तो पत्नी के नाम 2 करोड़ 90 लाख दिखाया है। यहां नगद में 65 हजार बैंक खातों में 3 लाख 70 हजार जमा, एक कार 10 लाख से अधिक व दो पहिया वाहन 50 हजार, जेवरात 9 लाख से अधिक की है। पत्नी  के हाथ 35 हजार तो खातों में 2 लाख 88 हजार व आभूषण 23 लाख 10 हजार के हैं। बता दें कि इन पंचवर्षीय कालावधि के दौरान प्रत्याशी की चल सम्पति में 15.74 लाख तो पत्नी में 10 लाख 38 हजार की वृदि़ध हुई है। जबकि अचल सम्पति में उम्मीदवार के नाम में लगभग 15 लाख की राशि तो पत्नी के पास लगभग दोगुनी यानी 1.50 करोड़ से बढ़कर 2.90 करोड़ की हो गई है। उम्मीदवार पर 1 लाख का लोन है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सोते समय जहरीला कीड़ा काटने से युवती की मौत,परिवार में पसरा मातम

  अनूपपुर । कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम बरबसपुर निवासी युवती को गुरुवार एवं शुक्रवार रात्रि सो रही थी सुबह जहरीले कीड़े ने हाथ की को...