https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 3 अक्तूबर 2023

कांग्रेस की मजबूती के लिए विकट परिस्थितियों में सेवादल ने किया सराहनीय कार्य : रमेश सिंह

 


अनूपपुर। सेवादल कांग्रेस की रीढ़ है, इसे पूरा मान-सम्मान मिलेगा। संगठन के सभी कार्यों में सेवादल का अहम योगदान रहता है। आने वाले विधानसभा चुनावों में संगठन के लोगों की बहुत ज्यादा जिम्मेदारी बढ़ जाएगी। इस संगठन ने हमेशा से कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए विकट परिस्थितियों में भी सराहनीय कार्य किए हैं और संगठन पार्टी की मजबूती के लिए सदैव कृत संकल्प है। 2 अक्टूबर को अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के चचाई में कार्यकर्ता समागम एवं वरिष्ठ कांग्रेस जन सम्मान समारोह में कांग्रेस सेवादल की प्रशंसा करते हुए अनूपपुर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ने कहीं। इसके पूर्व कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्‍पांजली अर्पित की गई।

अध्यक्ष रमेश सिंह कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सेवादल आज से ही अपना कार्य शुरू कर रहा है। पार्टी को मजबूत बनाने के लिए जिला व ब्लॉकों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही महिलाओं के अधिकारों के लिए कार्य किया हैं। विधानसभा में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण कानून बनने पर महिलाओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही महिलाओं के अधिकारों व उनके सशक्तिकरण के लिए कार्य किया है। कांग्रेस ने ही संसद व विधानसभाओं में महिलाओं के आरक्षण की आवाज को बुलंद किया था। 1989 तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी ने नगर निकायों व पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को आरक्षण निहित किया था।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ने वरिष्ठ कांग्रेस जनों का शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम मे जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति सिंह, महिला कांग्रेस की पदेश महामंत्री गंगोत्री सिंह, क्वांटनेटर जिला प्रभारी नीरज द्विवेदी, पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विद्या भूषण पांडेय, विश्वनाथ सिंह, उपाध्यक्ष वासुदेव चटर्जी,जिला सेवादल कांग्रेस प्रदेश प्रशिक्षण एहसान अली,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष वेदक पटेल, सेवादल  कार्यकारी अध्यक्ष राम सजीवन गौतम, खलील बक्श,भूरा यादव,राम सुंदर शर्मा, बिसाहूलाल शाहू, अध्यक्ष मंजू मिश्रा संजय सोनी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सोते समय जहरीला कीड़ा काटने से युवती की मौत,परिवार में पसरा मातम

  अनूपपुर । कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम बरबसपुर निवासी युवती को गुरुवार एवं शुक्रवार रात्रि सो रही थी सुबह जहरीले कीड़े ने हाथ की को...