https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 12 अक्टूबर 2023

नहाने गये युवक का केवई नदी में मिला शव, जांच शुरू की

अनूपपुर। कोतमा थाना अंर्तगत केवई नदी के पास युवक के शव लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का निरिक्षण का पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप कर जांच प्रारंभ कर दी।

जानकारी अनुसार कोतमा नगर के वार्ड 15 के 37 वर्षीय लहसुई गांव निवासी मोहम्मद फैजान 12 अक्टूबर को प्रतिदिन की भांति सुबह अपने घर से केवई नदी नहाने के लिए गया हुआ था। काफी देर होने के बाद नहीं लौटने पर परिजनों ने फैजान की तलास में केवई नदी के पास पहुंचे, तो देखें कि फैजान की शव औधे मुंह पानी पर पड़ा हुआ था। इसकी सूचना तत्काल पुलिस के 100 डायल में सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंचकर फैजान की शव का परीक्षण कर पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। मौत कैसे हुई अभी तक इसका खुलासा नहीं हुआ हैं। पुलिस इस घटना को लेकर गंभीरता दिखाते हुए जांच की बात कह रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...