https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 7 अक्तूबर 2023

कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है केवल थका चेहरा कमलनाथ- प्रेम शुक्ला

आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित किया भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता



अनूपपुर। मध्य प्रदेश पहले बीमारू राज्य की श्रेणी में गिना जाता था। भाजपा सरकार आने के बाद प्रदेश का विकास तेज गति से हुआ हैं ऐसी ही स्थिति बिहार, उत्तर प्रदेश एवं राजस्थान की थी जहां पर पूर्व की सरकारों ने बीमारू राज्य की श्रेणी में प्रदेश को खड़ा कर दिया था, लेकिन जिन राज्यों में भाजपा की सरकार बनी वहां स्थिति में परिवर्तन हुआ। सबसे ज्यादा बदहाल बिहार और राजस्थान है जहां बेरोजगारी, महिलाओं पर अत्याचार चरम सीमा पर है। कांग्रेसी इतने बेशर्म होते हैं कि उन्हें कुछ दिखाई नहीं देता है। राजस्थान के कांग्रेस के मंत्री मर्दानगी के नाम पर बलात्कार को प्रेरणा देते हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो वहां की जीडीपी दो गुनी हो गई बिजली एवं अन्य समस्याओं का समाधान हुआ मध्य प्रदेश जो कृषि के क्षेत्र में पिछड़ माना जाता था आज राष्ट्रीय स्तर पर मध्य प्रदेश पुरस्कार से कृषि के क्षेत्र में सम्मानित हो रहा है। 7 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला मुख्यालय अनूपपुर में आयोजित आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कहीं। जहां भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी ने अनूपपुर जिले की जानकारी दी। कार्यक्रम में अनूपपुर जिले के डॉक्टर, पत्रकार, अधिवक्ता, व्यापारी, लेखक, साहित्यकार सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले प्रबुद्ध जनों ने हिस्‍सा लिया। जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर विश्व के लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2100 सौ करोड रुपए की सौगात मध्य प्रदेश को देकर प्रदेश के विकास को गति प्रदान की है। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मनमोहन की सरकार ने प्रदेश के साथ क्या किया है किसी के पास जवाब नहीं है, हमेशा मध्य प्रदेश के साथ कांग्रेस की सरकारों ने सौतेला व्यवहार किया हैं। 2014 के पहले प्रदेश के साथ क्या हुआ है यह किसी से छुपा नहीं है, भाजपा की सरकार आने के बाद मध्य प्रदेश का कायाकल्प हुआ। शिवराज सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान में अनेक योजनाएं चालू की गई और आज 1250 रुपए महिलाओं के खाते में प्रदान किया जा रहा है साथ ही 450 रुपए में सिलेंडर भी दिया जा रहा है। कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं है उनके पास केवल कांग्रेस का थका चेहरा कमलनाथ है। हमारी पार्टी के द्वारा 80 सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने के बाद कांग्रेस में भगदड़ मच गई उनका कोई बड़ा नेता चुनाव लड़ना नहीं चाहता है अभी तक कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची नजर नहीं आ रही है। राहुल प्रियंका से लेकर कांग्रेस के सभी बड़े नेता हताश और निराश हो चुके हैं। पिछली बार के चुनाव में जनता को गुमराह कर कुछ सीटों से कांग्रेस ने बाजी मार ली थी लेकिन इस बार गुजरात की तर्ज पर मध्य प्रदेश में कुछ अलग होने जा रहा है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने केंद्र की मोदी सरकार के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी ने पूरी दुनिया में सनातन का परचम लहराया, अमेरिका के सदन में मोदी के सम्मान में 16 बार खड़े होकर तालिया से स्वागत किया जाना अपने आप में यह दर्शाता है की दुनिया के अंदर भारत के प्रधानमंत्री का कितना सम्मान ऊंचा हुआ है। आज दुनिया में पांचवें स्थान पर भारत की अर्थव्यवस्था पहुंची है और 2024 तक मोदी के नेतृत्व में हम तीसरे स्थान पर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि नेहरू की नीतियों और मनमोहन की कायरता के कारण चीन हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया। लेकिन अब मोदी जी के रहते कोई भी देश हमारी तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकता, हमारे साथ अनेक देश साथ खड़े हैं तो वहीं चीन के साथ पाकिस्तान, यह मोदी का भारत है जो किसी से डरता नहीं है कांग्रेस की सोच भारत को नुकसान पहुंचाना है और हिंदू समाज को बांटने की कोशिश करना है इनके अनेक सहयोगी दल सनातन को गाली दे रहे हैं  इन्हें ऐसे पटकनी देना है कि इन्हें इस बार होश ना आए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सोते समय जहरीला कीड़ा काटने से युवती की मौत,परिवार में पसरा मातम

  अनूपपुर । कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम बरबसपुर निवासी युवती को गुरुवार एवं शुक्रवार रात्रि सो रही थी सुबह जहरीले कीड़े ने हाथ की को...