https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 24 अक्टूबर 2023

भाजपा ने की विधानसभा प्रभारी की घोषणा रामलाल रौतेल को बनाया कोतमा का प्रभारी

अनूपपुर अनिल गुप्ता, पुष्पराजगढ़ राम अवध सिंह कुशवाहा की जिम्मेदारी

अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश 230 विधानसभा सीटों के लिए विधानसभा प्रभारियों की घोषणा की है। जिसमें अनूपपुर जिले की तीन विधानसभा सीटें भी शामिल है। जिसमे कोतमा विधानसभा के लिए प्रदेश के कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रामलाल रौतेल को प्रभारी बनाकर मनाने की अनूपपुर विधानसभा से दूर रखने व नाराजगी को कम करने की कोशिश की गई है, अनूपपुर विधानसभा के लिए पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता एवं पुष्पराजगढ़ विधानसभा में राम अवध सिंह को चुनाव में विजयश्री दिलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

13 घंटे बाद डूबे किशोर का शव सुबह नदी में परिजनों को उतराता मिला

आधी रात तक चले रेस्क्यू और सुबह शव मिलने बाद एसडीआरएफ टीम लौटी अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवई नदी ...