https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 4 अप्रैल 2019

अज्ञात कारणो से युवक ने लगाई फांसी

अनूपपुर।  कोतवाली थानांतर्गत करहीबाह गांव में गुरूवार की सुबह बाड़ी में लगी पेड़ से 35 वर्षीय अधेड़ करण कोल पिता तेरसु कोल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मृतक के भाई दुर्गा कोल ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पीएम उपरांत परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि करण कोल का ससुराल खोलीटोला परसवार में है। करण कोल को दो बच्चे हैं, जिसमें बड़ा लड़का पांचवी कक्षा का छात्र है। दुर्गा कोल ने बताया कि भाई प्रतिदिन ससुराल आता जाता था और शराब पीकर भाभी मालती से विवाद करता था। 3 अप्रैल की दोपहर करण कोल ने अपने दोनों बच्चों को ससुराल से लेकर अपने घर छोड़ आया और फिर ससुराल जाने की बात कह घर से निकला। लेकिन इस दौरान न तो ससुराल पहुंचा और ना ही घर वापसी की। इसी बीच 4 अप्रैल की सुबह मृतक के साला राजेश कोल ने घरवालों को सूचना दी कि करण कोल ने बाडी में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...