https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 5 अप्रैल 2019

खूँटाटोला स्थैतिक निगरानी दल ने ज़ब्त किए 5 लाख रुपए

अनूपपुर लोकसभा चुनाव में एसएसटी दल की सक्रियता बढऩे से जिलेभर में जांच के दौरान कई स्थानो धरपकड़ की शुक्रवार को एसएसटी दल प्रभारी डॉ आर के सोनी के नेतृत्व में गठित दल ने खूँटाटोला जैतहरी नाके में जाँच के दौरान नकद सम्बंधी दस्तावेज न प्रस्तुत किए जाने पर 5 लाख रुपए जब्त किए हैं। उल्लेखनीय है कि वाहनो की जाँच के दौरान वाहन क्रमांक सीजी-10 एक्यू 7111 से वाहन मालिक रत्नेश तिवारी निवासी ग्राम पतगवा तहसील पेंड्रा जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के पास 5 लाख रुपए नकद प्राप्त हुए। जिसके दस्तावेज न प्रस्तुत किए जाने पर राशि एसएसटी दल द्वारा जब्त कर ली गयी। जब्त की गयी राशि थाना जैतहरी के मालखाने में जमा करा दी गयी है


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...