https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 19 अप्रैल 2019

शहडोल लोकसभा - बराबर की टक्कर विधानसभा में मतों के आंकड़ो में पिछड़ी भाजपा, जीत के अपने-अपने दावें

राजेश शुक्ला
अनूपपुर शहडोल लोकसभा की 8 विधानसभा सीटों पर भाजपा के सभी प्रत्याशियों को कुल मिलाकर 4 लाख 92 हजार 249 मत मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशियों को कुल 5 लाख 13 हजार 959 मत मिले,भाजपा से 21,710 मत अधिक थे जिसके चलते कांग्रेस उत्साहित जरूर नजर आती है, लेकिन भाजपा को केंद्र की नीतियों और मोदी की छवि पर पूरा भरोसा है। बाजी किसके हाथ लगती है ये तो 23 मई को परिणम आने के बाद तय होगा। जहां भाजपा और कांग्रेस दोनों चार-चार सीटों पर कायम है। शहडोल लोकसभा से भाजपा से हिमाद्री सिंह और कांग्रेस से प्रमिला सिंह वोटरों का दिल जीतने के लिए गलियों की खाक छान रही हैं। इस घमासान में बाजी किसके हाथ लगेगी, इस पर से पर्दा 23 मई को उठेगा। एक ओर जहां हिमाद्री सिंह मोदी लहर और केंद्र की नीतियों के दम पर जीतने का दम भर रही हैं तो वहीं कांग्रेस की प्रमिला सिंह की उम्मीद प्र्रदेश सरकार  पर हैं वही आंकड़ो को देखे तो कांग्रेस कतार में आगे खड़ी है। संसदीय क्षेत्र में 8 विधानसभा सीटों में अनूपपुर की कोतमा, अनूपपुर, पुष्पराजगढ़,शहडोल की जयसिंहनगर, जैतपुर, उमरिया की बांधवगढ़ व मानपुर है, एवं कटनी की बड़वारा सीट भी शामिल है। सीटों के सियासी समीकरण में संख्या में दोनों पार्टियो की बराबर हैं, लेकिन वोटों के प्रतिशत पर नजर डालें तो मुकाबला कांटे का लगता है। वोट प्रतिशत के मामले में कांग्रेस आगे है, जो कटनी जिले की बड़वारा विधानसभा से मिल रही है। यही आंकड़े कांग्रेस की उम्मीद को पुख्ता कर रहे हैं। साथ ही प्रदेश में सत्तारूढ़ होने के चलते कांग्रेस को प्रदेश सरकार द्वारा की गयी कर्जमाफी जैसी योजनाओं का भी लाभ मिलेगा। विधानसभा में भाजपा-कांग्रेस को मिले मत
अनूपपुर जिले के कोतमा में भाजपा के दिलीप कुमार जायसवाल को 36,820 मत मिले थे, जबकि कांग्रेस विधायक सुनील सर्राफ 48,249 मत हासिल किए वहीं अनूपपुर से भाजपा के रामलाल रौतेल ने 51,209 मत तो कांग्रेस के बिसाहूलाल सिंह 62,770 मतों के साथ जीत दर्ज की थी, जबकि पुष्पराजगढ़ से भाजपा के नरेंद्र सिंह मरावी को 40,951 मत और कांग्रेस प्रत्याशी फुन्देलाल सिंह ने 62,352 मत हासिल कर जीत दर्ज की। शहडोल के जयसिंहनगर से भाजपा विधायक जयसिंह मरावी को 84,669 मत मिले,कांग्रेस प्रत्याशी ध्यान सिंह को 67,402 मत मिले थे. वहीं, जैतपुर में बीजेपी विधायक मनीषा सिंह को 74,279 वोट मिले जबकि कांग्रेस की उमा धुर्वे को 70,063 मत मिले। उमरिया की मानपुर सीट से भाजपा विधायक मीना सिंह ने 82,287 मत हासिल किए ,कांग्रेस की ज्ञानवती सिंह को 63,632 मत मिले। बांधवगढ़ से भाजपा के शिवनारायण सिंह ने 59,158 मत हासिल किए तो कांग्रेस के ध्यानसिंह को 55,255 मत मिले थे.कटनी के बड़वारा सीट से भाजपा प्रत्याशी मोती कश्यप को 62,876 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के विजय राघवेंद्र सिंह ने 84,236 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी. इस तरह 8 विधानसभा सीटों पर भाजपा के सभी प्रत्याशियों को कुल मिलाकर 4,92,249 वोट मिले थे,वहीं कांग्रेस प्रत्याशियों को कुल 5,13,959 वोट मिले, जोकि भाजपा से 21,710 वोट अधिक है। जिसके चलते कांग्रेस उत्साहित जरूर नजर आती है। लेकिन यह अंतर बहुत मामूली है, बाजी किसके हाथ लगती है ये तो 23 मई को आने वाले नतीजे तय करेंगे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सोते समय जहरीला कीड़ा काटने से युवती की मौत,परिवार में पसरा मातम

  अनूपपुर । कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम बरबसपुर निवासी युवती को गुरुवार एवं शुक्रवार रात्रि सो रही थी सुबह जहरीले कीड़े ने हाथ की को...